Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saptarshi: कौन हैं तारामंडल के सप्तर्षि? ब्रह्मा जी से है इनका संबंध

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 02:33 PM (IST)

    सप्तर्षियों की उत्पत्ति ब्रह्मा देव के मस्तिष्क से हुई है। इसलिए इन्हें ज्ञान धर्म मोक्ष ज्योतिष और योग का स्वामी माना जाता है। पुराणों और ग्रंथों सप्तर्षियों की महिमा बखान मिलता है जिससे यह भी पता चलता है कि ब्रह्मा जी ने संसार में धर्म की स्थापना करने और सनातन संस्कृति में संतुलन बनाए रखने के लिए सप्तर्षियों की उत्पत्ति की थी।

    Hero Image
    Saptarshi: कैसे हुआ सप्तर्षियों का जन्म? जानें कथा -

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ऋषि-मुनियों को पूजनीय माना गया है। इनमें सप्तर्षियों को सबसे ऊंचा स्थान प्राप्त है। ऐसा कहा जाता है कि वे आज भी ब्रम्हांड के संचालन के कार्य में सहभागी हैं। अत: सप्तर्षियों को ईश्वर तुल्य स्थान देकर उनकी भक्ति-भाव से पूजा की जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि सप्तर्षि (Saptarshi) कौन हैं और इनकी उत्पत्ति कैसे हुई है? आइए, इसके बारे में जानते हैं - 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैसे हुआ सप्तर्षियों का जन्म?

    वेदों में सप्तर्षियों की श्रेणी में वशिष्ठ, विश्वामित्र, कश्यप, भारद्वाज, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, ऋषि आदि ऋषियों को रखा गया है। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार, इनकी उत्पत्ति ब्रह्मा देव के मस्तिष्क से हुई है। इसलिए इन्हें ज्ञान, धर्म, मोक्ष, ज्योतिष और योग का स्वामी माना जाता है।

    पुराणों और ग्रंथों सप्तर्षियों की महिमा बखान मिलता है, जिससे यह भी पता चलता है कि ब्रह्मा जी ने संसार में धर्म की स्थापना करने और सनातन संस्कृति में संतुलन बनाए रखने के लिए सप्तर्षियों की उत्पत्ति की थी। इसके साथ ही भगवान शंकर ने इन्हें सभी प्रकार दिव्य ज्ञान से अवगत कराया था।

    क्या है सप्तर्षियों का कार्य?

    इन महान ऋषियों को सप्तर्षि तारामंडल से भी जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये आकाश में सात तारों के रूप में आज भी मौजूद हैं। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि ये आगे चलकर तारामंडल का हिस्सा बने, जिसका जिक्र वेदों और पुराणों में मिलता है।

    जानकारी के लिए बता दें, सप्तर्षियों का कार्य धर्म और मर्यादा की रक्षा करना और ब्रह्मांड के सभी कार्यों का संचालन सही तरीके से होने देना है। लोगों का यह मानना है कि वे अपनी योग और तपस्या से संसार में सुख-शांति बनाए रखते हैं।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: बेहद खास है इस बार का प्रदोष व्रत, इन चीजों के दान से मिलेंगे चमत्कारी लाभ

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।