Baby Names: संस्कृत के इन नामों में छिपे हैं गहरे अर्थ, आपके बच्चे को देंगे अलग पहचान
हिंदू मान्यताओं के अनुसार बच्चे का नाम अर्थपूर्ण होना चाहिए। बच्चों के लिए देवी-देवताओं से जुड़े नाम शुभ माने जाते हैं। ऐसे में अगर अपनी बेटी या बेटे के लिए संस्कृत के यूनिक नाम की तलाश में हैं तो संस्कृत के ये नाम चुन सकते हैं जिनका अर्थ भी बहुत ही खास है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में यह माना गया है कि बच्चों के लिए कभी भी ऐसे नाम का चुनाव कभी भी नहीं करना चाहिए, जिनका कोई अर्थ न हो। आज हम आपको संस्कृत के कुछ ऐसे नाम बताने जा रहे हैं, जो आपके बेटी या बेटे के लिए काफी लाभकारी साबित होंगे।
लड़कों के लिए संस्कृत नाम
- वेदांत - वेदांत का अर्थ होता है ज्ञान का अंतिम और सर्वोच्च स्तर या फिर "वेदों का सार"। ऐसे में आपके लाडले बेटे के ऊपर यह नाम बहुत खिलेगा।
- आर्य - इस संस्कृत शब्द का अर्थ होता है श्रेष्ठ या फिर सभ्य व्यक्ति। आप अपने बेटे के लिए यह नाम चुन सकते हैं।
- अन्वय - अन्वय शब्द का अर्थ है क्रम, संबंध या फिर सिलसिला। साथ ही यह नाम काफी मॉडर्न भी लगता है।
- यथार्थ - यथार्थ का अर्थ होता है, सच्चाई या वास्तविकता। यह नाम काफी प्रचलन में भी है, ऐसे में आप यह नाम अपने बेटे को दे सकते हैं।
- आरोहण - उदय, ऊपर उठने या चढ़ने को आरोहण कहा जाता है। ऐसे में आप यह यूनिक नाम अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
- तेजस - तेजस का अर्थ होता है चमक। यह नाम आपके बेटे के जीवन में भी चमक भर देगा।
- अश्विनी - संस्कृत के इस शब्द का अर्थ है ‘घोड़े को वश में करने वाली’ या ‘घोड़े को रखने वाली’। यह नाम लड़का और लड़की दोनों के लिए ही रखा जा सकता है।

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: फेंगशुई अनुसार लगा दीजिए बच्चों का कमरा… पढ़ाई में लगेगा मन, बढ़ेगी पॉजिटिविटी
लड़कियों के लिए संस्कृत नाम
- नव्या - इस शब्द का उपयोग आधुनिक या नएपन के लिए किया जाता है। यह नाम छोटा और प्यारा है।
- धृति - धृति का अर्थ है धैर्य या संयम। यह नाम सुनने में काफी यूनिक और मॉडर्न भी लगता है। ऐसे में आप अपनी बेटी को यह नाम दे सकते हैं।
- श्लोका - श्लोका शब्द श्लोक से बना है। आप अपनी बेटी के लिए यह प्यारा-सा नाम चुन सकते हैं।
- इरा - ज्ञान की देवी अर्थात सरस्वती जी को इरा नाम से भी जाना जाता है। यह नाम आपकी बेटी पर प्यारा लगेगा।
- यशस्वी - यश या सफलता प्राप्त करने वाले यशस्वी कहा जाता है। ऐसे में यह नाम आपकी बेटी पर बहुत सुंदर लगेगा।
- आद्या - आद्या का अर्थ है "प्रथम शक्ति", "देवी दुर्गा। ऐसे में आप यह प्यारा-सा नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
- आरुण्या - इस शब्द का अर्थ है सूर्य के समान। साथ ही यह नाम बहुत यूनिक भी लगता है।
यह भी पढ़ें - Lord Shiv: भगवान शिव को बहुत प्रिय होते हैं ये लोग, हमेशा बनी रहती है कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।