Sankranti 2023: जानिए वर्ष 2023 में कब है संक्रान्ति, यहां जानें तिथि और दिन
Sankranti 2023 हिन्दू धर्म में संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। वर्ष में कुल बारह संक्रांति पर्व मनाए जाते हैं। इस दिन सूर्य देव एक राशि से निकल कर दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में कब-कब है संक्रांति।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Sankranti 2023 Dates: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव एक निश्चित अवधि के बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इसे आम भाषा में संक्रांति कहा जाता है। प्रत्येक मास में सूर्य देव किसी राशि में गोचर करते हैं और राशि के आधार पर संक्रांति का नाम रखा जाता है। उदाहरण के रूप में जिस दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं, तब उस दिन को मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रांति को एक पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। बता दें कि इन सभी संक्रांतियों में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं वर्ष 2023 में कब-कब कर रहे हैं सूर्य देव राशि परिवर्तन। यहां देखें तिथि और दिन की सही सूचि।
वर्ष 2023 में कब-कब है संक्रांति (Sankranti 2023 Date)
मकर संक्रान्ति/ पोंगल: 15 जनवरी 2023, रविवार
कुम्भ संक्रान्ति: 13 फरवरी 2023, सोमवार
मीन संक्रान्ति: 15 मार्च 2023, बुधवार
मेष संक्रान्ति: 14 अप्रैल 2023, शुक्रवार
वृषभ संक्रान्ति: 15 मई 2023, सोमवार
मिथुन संक्रान्ति: 15 जून 2023, गुरुवार
कर्क संक्रान्ति: 16 जुलाई 2023, रविवार
सिंह संक्रान्ति: 17 अगस्त 2023, गुरुवार
कन्या संक्रान्ति: 17 सितम्बर 2023, रविवार
तुला संक्रान्ति: 18 अक्टूबर 2023, बुधवार
वृश्चिक संक्रान्ति: 17 नवम्बर 2023, शुक्रवार
धनु संक्रान्ति: 16 दिसम्बर 2023, शनिवार
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।