Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शरीर के ये अंग फड़के, तो समझ लें कि जल्द ही आने वाली है कोई बड़ी मुसीबत

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Thu, 02 Jun 2022 08:36 AM (IST)

    Samudrik Shastra सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के अंगों का आकार चेहरे की बनावट के साथ अंगों के फड़कने से आने वाले समय के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन अंगों का फड़कना माना जाता है अशुभ।

    Hero Image
    शरीर के ये अंग फड़के, तो समझ लें कि जल्द ही आने वाली हैं कोई बड़ी मुसीबत

    नई दिल्ली, Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में माना जाता है कि व्यक्ति के अंगों की बनावट के आधार पर उसे स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। जिस तरह हाथों की रेखाओं को देखकर भविष्य के बारे में काफी हद तक जान लेते हैं। इसी तरह अंगों के फड़कने से आने वाले समय में होने वाली शुभ या फिर अशुभ समाचारों के बारे में भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस अंग के फड़कने से क्या होता है मतलब। कौन सा अंग फड़कना माना जाता है अशुभ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये अंग फड़कना माना जाता है अशुभ

    • अगर किसी पुरुष के शरीर का बायां अंग फड़कता हैं, तो समझ लें कि आने वाली समय में किसी बुरी खबर का सामना करना पड़ सकता है।
    • अगर किसी महिला का दायां भाग फड़कता है तो उसे भी कोई दुखद घटना का सामना करना पड़ सकता है।
    • अगर किसी व्यक्ति की दाई आंख काफी देर तक फड़कती रहती हैं तो यह किसी लंबी बीमारी का संकेत माना जाता है।
    • अगर किसी महिला की दाई आंख फड़कती हैं तो आने वाले समय में किसी अप्रिय घटना की खबर सुनने में मिल सकता है।
    • अगर किसी महिला की नाभि फड़कती हैं तो समझ लें किसी बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है।
    • अगर किसी के हाथों का हथेली के कोने में कोई हलचल महसूस होती हैं, तो समझ लें कि किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
    • अगर किसी व्यक्ति की गर्दन बाईं ओर फड़कती हैं, तो उसे आने वाले समय में धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
    • अगर किसी जातक की कमर में दाईं ओर की तरफ फड़कती हैं, तो उसे किसी न किसी विपदा का सामना करना पड़ेगा।
    • अगर किसी जातक के दाहिने हाथ की कोहनी फड़कती हैं तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति का किसी न किसी से वाद विवाद जरूर होगा।
    • अगर किसी जातक के दाएं पैर के तलवे में फड़कन महसूस होती है तो यह सामाजिक सम्मान में हानि का संकेत माना जाता है।

    Pic Credit-  Freepik

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।