Rekha Birthday: कुंडली की इस स्थिति से रेखा ने पाई ख्याति, जानें क्या कहती है इनकी कुंडली
Rekha Birthday प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रेखा का आज 66वां जन्मदिन है। इनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। इनका वास्तविक नाम भानुरेख गणेशन है। इनके पति का नाम स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल था। इनके पिता का नाम जेमिनी गणेशन और माता का नाम पुष्पावली है।
Rekha Birthday: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रेखा का आज 66वां जन्मदिन है। इनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था। इनका वास्तविक नाम भानुरेख गणेशन है। इनके पति का नाम स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल था। इनके पिता का नाम जेमिनी गणेशन और माता का नाम पुष्पावली है। रेखा ने सावन भादो से बॉलीवुड फिल्मों में अपना जीवन सफर शुरू किया था। ज्योतिष के मुताबिक, इनका जन्म धनु लग्न कुंभ राशि में हुआ था। आइए जानते हैं रेखा की कुंडली इनके बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं जो 10 अक्टूबर को रेखा के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री ने बताया कि रेखा के जन्म के समय पंचम भाव मनोरंजन का स्वामी द्वादश होकर लग्न में मित्र राशि धनु का है जिसने एक उत्तम कलाकार के रूप में हिन्दी फिल्मों में इन्हें स्थापित किया। लग्न में नीच के राहु के साथ मंगल सप्तम पर शनि युक्त मंगल की दृष्टि ने दाम्पत्य सुख से वंचित रखा। सितारों का संकेत है फिल्मी सफर चाहे थम जाए पर रेखा के चर्चे हमेशा बने रहेंगे।
रेखा की संभावित कुंडली
रेखा के जन्म समय में चन्द्र वृश्चिक राशि पर परिभ्रमण कर रहा था जिसने रेखा को लोक विख्यात बनाया। कुंडली में चन्द्र की स्थिति के कारण रेखा ने अपने पराक्रम के द्वारा ख्याति एवं धन अर्जित किया। सूर्य ने रेखा को अच्छी उन्नति प्रदान की। वहीं, मंगल ने रेखा को उग्र स्वभाव का बनाया। कुंडली में शुक्र की स्थिति ने रेखा को आर्थिक सुख तो प्रदान किया, परंतु कही-कही स्वजनों को बैरी भी बनाया।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।