Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    23 मार्च 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों को बिजनेस में सफलता, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 23 Mar 2021 06:01 AM (IST)

    Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 23 मार्च 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को ...और पढ़ें

    Hero Image
    23 मार्च 2021 का राशिफल: मकर राशि वालों को बिजनेस में सफलता, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

    Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: मंगलवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

    आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: उत्तर।

    राशिफल

    मेष: पारिवारिक महिला के कारण पारिवारिक परेशानी मिलेगी। कलह का वातावरण न बनने दें, संयम से काम लें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा।

    वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

    मिथुन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

    कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयासों में आशातीत सफलता मिलेगी।

    सिंह: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

    कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। भागदौड़ सफल होगी।

    तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

    वृश्चिक: भागदौड़ सफल होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

    मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

    कुंभ: रोग या विरोधी तनाव देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

    मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।