Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 सितंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के धन और सम्मान में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

    Horoscope Today आज राधाष्टमी पर पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 14 सितंबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

    By Kartikey TiwariEdited By: Updated: Tue, 14 Sep 2021 11:05 AM (IST)
    Hero Image
    14 सितंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के धन और सम्मान में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन सुखमय होगा

    Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

    आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: उत्तर।

    आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीदुर्गाष्टमी, महर्षि दधीचि जयंती।

    विशेष: वक्री गुरु मकर राशि में।

    राशिफल

    मेष: भौतिक सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में रुचि लेंगे। रोग या विरोधी के कारण मन खिन्न रहेगा। संयम से काम लें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

    वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा, लेकिन भाई-बहन के कारण से मन अशांत रहेगा। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

    मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति के मामलो में सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

    कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। शनि और गुरु की युति पारिवारिक सुख में वृद्धि करेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    सिंह: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

    कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

    तुला: आर्थिक योजना साकार होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

    वृश्चिक: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ का तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    धनु: भावुकता में नियंत्रण रखें। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    मकर: जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम

    लें।

    कुंभ: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। पारिवारिक दायित्व में व्यस्त रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

    मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सफल होगा।