Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 अक्टूबर 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों की संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 14 Oct 2021 01:29 PM (IST)

    Horoscope Today आज महानवमी को पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 14 अक्टूबर 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। पढ़ें आज का पंचांग।

    Hero Image
    14 अक्टूबर 2021 का राशिफल: मीन राशि वालों की संपत्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

    Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: गुरुवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

    आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: दक्षिण।

    आज का पर्व एवं त्योहार: दुर्गानवमी।

    राशिफल

    मेष: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। नई नौकरी या नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। नए संबंध बनेंगे।

    वृष: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

    मिथुन: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

    कर्क: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सार्थक होगा। मनोरंजन का अवसर मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

    सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता हैै। भावुकता में नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

    कन्या: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

    वृश्चिक: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद

    होगी।

    धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक प्रगति होगी।

    कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टकारी हो सकती है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत प्रगति होगी।

    मीन: भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।