Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    13 मई 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 13 May 2021 06:42 AM (IST)

    Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 13 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

    Hero Image
    13 मई 2021 का राशिफल: सिंह राशि वालों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

    Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: गुरुवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

    आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: दक्षिण।

    विशेष: छत्रपति शिवाजी जयंती, द्वितीया तिथि एवं नक्षत्र की वृद्धि।

    राशिफल

    मेष: आर्थिक योजना को बल मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

    वृष: स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

    मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संतान के कारण तनाव मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के कारण भी परेशानी संभव है। संयम से काम लें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

    कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

    सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

    कन्या: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संयम बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

    तुला: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

    वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

    धनु: रोग या शत्रु तनाव का कारण होगा, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

    मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ की परेशानी भी मिल सकती है। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

    कुंभ: आर्थिक तनाव बढ़ेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।

    मीन: अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें।

    comedy show banner
    comedy show banner