Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rangbhari Ekadashi 2023: रंगभरी एकादशी पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Sun, 26 Feb 2023 05:33 PM (IST)

    Rangbhari Ekadashi 2023 फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रंगभरी एकादशी व्रत रखा जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही इस दिन कुछ राशियों पर माता लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी।

    Hero Image
    Rangbhari Ekadashi 2023: रंगभरी एकादशी पर इन राशियों को मिलेगा लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Rangbhari Ekadashi 2023: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रंगभरी एकादशी व्रत रखा जाता है। इस विशेष अवसर पर भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस वर्ष यह व्रत 03 मार्च 2023, शुक्रवार (Rangbhari Ekadashi 2023 Date) के दिन रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु, महादेव और माता पार्वती की पूजा करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार रंगभरी एकादशी पर कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। जिनका लाभ सभी साधकों को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनपर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं किन राशियों को रंगभरी एकादशी पर मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष राशि

    रंगभरी एकादशी के दिन मेष राशि के जातकों को भगवान विष्णु, शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलेगा। इस दिन उन्हें आय में वृद्धि या धन लाभ भी हो सकता है। नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

    मिथुन राशि

    रंगभरी एकादशी पर विधि विधान से की गई पूजा से मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और व्यापार में वृद्धि के संकेत दिख रहे हैं। साथ ही पदोन्नति का योग भी बन रहा है। इस दौरान परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों को रंगभरी एकादशी पर खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। इस दिन आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, इसकी भी संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी यह समय उत्तम माना जा रहा है।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए रंगभरी एकादशी नए और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधर होगा और स्वास्थ संबंधित सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी। व्यापार में वृद्धि के अवसर भी दिखाई दे रहे हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।