Rang Panchami 2023: रंग पंचमी पर जरूर करें ये उपाय, मिलेगा सर्वाधिक लाभ
Rang Panchami 2023 हिन्दू धर्म में रंग पंचमी को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन पर देवी-देवता रंगों का त्योहार मनाते हैं। इस दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। साथ ही कुछ उपाय करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है।

नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Rang Panchami 2023 Upay: हिन्दू धर्म में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर देशभर में रंगों का उत्सव मनाया जाता है। लेकिन होली पर्व के पांचवें दिन रंग पंचमी पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस विशेष दिन पर देवी-देवता रंगोत्सव मनाते हैं और इस दिन भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी की पूजा का विधान है।
शास्त्रों में बताया गया है कि रंग पंचमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की उपासना करने से जीवन में धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार के दुख दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी रंग पंचमी के सन्दर्भ में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। आइए पढ़ते है-
रंग पंचमी पर करें ये उपाय
-
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि रंग पंचमी के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को गुलाल अर्पित करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
रंग पंचमी के दिन साधक को भगवान विष्णु के साथ धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस विशेष दिन पर कनकधार स्तोत्र का पाठ करें और श्रीहरि को गुलाल अर्पित करें। इस उपाय से साधक के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंग पंचमी के दिन साधक एक पीले वस्त्र में एक सिक्का और हल्दी की एक गांठ डालकर उसे अच्छे से बांध दें और पूजा स्थल पर रख दें, इसके बाद माता लक्ष्मी की उपासना करें और पूजा के बाद उसे धन के स्थान पर या तिजोरी में रख दें।
रंग पंचमी के विशेष अवसर पर माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई या सफेद खीर अर्पित करें। यह माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है और ऐसा करने से साधक के जीवन में धन और संपत्ति का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें:
Holashtak 2023: इस वर्ष होलाष्टक आठ नहीं बल्कि नौ दिन चलेगा, जानिए कारण
Holika Dahan 2023: इस साल होलिका दहन के लिए मिलेंगे सिर्फ 2 घंटे, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।