Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramadan 2023 Sehri & Iftar Timings In India: आज से रमजान शुरू, जानें क्या रहेगा सहरी और इफ्तार का वक्त

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Fri, 24 Mar 2023 11:36 AM (IST)

    Ramadan 2023 Timetable Know Sehri and Iftar Timings देशभर में आज यानी 24 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। रमजान 29 या फिर 30 दिनों तक चलते हैं। तो आइए जानें कि इन 30 दिनों में सहरी और इफ्तार का समय क्या होगा।

    Hero Image
    Ramadan 2023: Sehri & Iftar Timings: जानें पूरे महीने क्या रहेगा सहरी और इफ्तार का वक्त

    नई दिल्ली। Ramadan 2023: Sehri-Iftar Timings In India: रमजान के पाक महीने की शुरुआत आज यानी 24 मार्च से हो चुकी है। इस्लामिक कलेंडर के हिसाब से रमजान का महीना 9वां महीना होता है। इसे अल्लाह की इबादत का महीना भी कहा जाता है। रमजान में मुलसमान समुदाय के सभी लोग महीने भर रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत में दिन गुजारते हैं। रोजे का मतलब सिर्फ व्रत रखना नहीं है, बल्कि इस वक्त अल्लाह की ज्यादा से ज्यादा इबादत की जाती है और साथ ही अपने दिन और दिमाग को पाक साफ रखा जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल रमजान महीने की शुरुआत 24 मार्च से हो रही है और यानी पहला रोजा भी 24 मार्च को ही रखा जाएगा। 22 मार्च को चांद नजर नहीं आने के कारण प्रमुख मुस्लिम संस्थाओं की ओर से ऐलान किया गया कि, जुम्मा के दिन से रोजे की शुरुआत होगी।

    रमजान में रोजे का महत्व

    रमजान के महीने में रोजा रखना हर मुसलमान का फर्ज़ माना जाता है। फारसी में उपवास या व्रत को ही रोज़ा कहा जाता है। जैसे ही चांद का दीदार होता है उसके अगले दिन से रोजे शुरू कर दिये जाते हैं। रमजान 29 या 30 दिनों का होता है। रोजा रखने की शुरुआत सुबह सहरी से की जाती है और शाम को रोजा खोलने के लिए इफ्तार किया जाता है। तो आइए जानें पूरे महीने रोजा रखने और खोलने के लिए सहरी और इफ्तार का सही समय क्या है।

    Ramadan 2023: सहरी और इफ्तार का समय

    तारीख दिन सहरी का समय इफ्तार का समय

      

    24 मार्च 2023 शुक्रवार सुबह 5:01 शाम 06:37
    25 मार्च 2023 शनिवार सुबह 5:00 शाम 06:38
    26 मार्च 2023 रविवार सुबह 4:59 शाम 06:38
    27 मार्च 2023 सोमवार सुबह 4:57 शाम 06:39
    28 मार्च 2023 मंगलवार सुबह 4:56 शाम 06:39
    29 मार्च 2023 बुधवार सुबह 4:55 शाम 06:40
    30 मार्च 2023 गुरुवार सुबह 4:53  शाम 06:40
    31 मार्च 2023 शुक्रवार सुबह 4:52 शाम 06:41
    1 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 4:51 शाम 06:41
    2 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:50 शाम 06:42
    3 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:48 शाम 06:43
    4 अप्रैल 2023 मंगलवार सुबह 4:47 शाम 06:43
    5 अप्रैल 2023 बुधवार सुबह 4:46 शाम 06:44
    6 अप्रैल 2023 गुरुवार सुबह 4:45

    शाम 06:44

    7 अप्रैल 2023 शुक्रवार सुबह 4:43 शाम 06:45
    8 अप्रैल 2023 शनिवार  सुबह 4:42 शाम 06:45
    9 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:41 शाम 06:46
    10 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:40 शाम 06:46
    11 अप्रैल 2023 मंगलवार सुबह 4:38 शाम 06:47
    12 अप्रैल 2023 बुधवार सुबह 4:37 शाम 06:48
    13 अप्रैल 2023 गुरुवार सुबह 4:36 शाम 06:48
    14 अप्रैल 2023 शुक्रवार सुबह 4:35 शाम 06:49
    15 अप्रैल 2023 शनिवार सुबह 4:33 शाम 06:49
    16 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:32 शाम 06:50
    17 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:31 शाम 06:50
    18 अप्रैल 2023 रविवार सुबह 4:30 शाम 06:51
    19 अप्रैल 2023 सोमवार सुबह 4:28 शाम 06:52

    20 अप्रैल 2023

    मंगलवार सुबह 4:27

    शाम 06:52

    21अप्रैल 2023    बुधवार सुबह 4:26 शाम 06:53
    Image Courtesy: Freepik