Dream Astrology: रामनवमी के दिन सपने में भगवान श्रीराम ने दिए हैं दर्शन, तो मिल सकते हैं ये संकेत
रामनवमी महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि भगवान श्रीराम को समर्पित है। रामनवमी के पर्व को देशभर में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। साथ ही श्रीराम जी विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। वहीं रामनवमी के दिन सपने में प्रभु श्रीराम (Lord Ram Dream) के दर्शन करने से व्यक्ति को कई तरह के संकेत मिलते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ था। इसलिए इस तिथि हर साल रामनवमी मनाई जाती है। इस तिथि पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान है। साथ ही उनकी कृपा प्राप्ति के लिए कन्या पूजन किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार रामनवमी का पर्व 06 अप्रैल (Ram Navami 2025 Date) को मनाया जाएगा।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रामनवमी के शुभ अवसर पर सपने में भगवान श्रीराम (Ram ji ke Sapne) के दर्शन करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान श्रीराम को सपने में देखने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह के शुभ संकेत मिलते हैं। क्या आपको पता है कि सपने में भगवान श्रीराम के दर्शन करने से कौन-से संकेत मिलते हैं। अगर नहीं पता, तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
यह भी पढ़ें: Ram Navami 2025: प्रभु राम के जीवन से सीखें ये 5 बातें, सफलता और खुशहाली चूमेगी कदम
जीवन में जल्द मिलेगी सफलता
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, रामनवमी के दिन सपने में प्रभु श्रीराम के दर्शन करना जीवन के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस सपने का अर्थ है कि इससे व्यक्ति को जीवन में जल्द ही सफलता मिल सकती है और काम में आ रही बाधा दूर हो सकती है।
(Pic Credit-AI )
प्रभु श्रीराम की कृपा होगी प्राप्त
अगर आपने सपने में राम मंदिर को देखा है, तो इस सपने को बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने को देखने से व्यक्ति का लक्ष्य पूरा हो सकता है। साथ ही प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त होगी।
संकटों से मिलेगा छुटकारा
सपने में प्रभु श्रीराम के संग हनुमान जी के दर्शन करना जीवन के लिए फलदायी माना गया है। इस सपने को देखने से मानसिक तनाव और संकटों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जल्द ही कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
जीवन होगा खुशहाल
अगर आपने सपने में राम दरबार के दर्शन किए है, तो इस सपने से जीवन में आपको शुभ संकेत मिल सकते हैं। इस सपने को रामनवमी के दिन देखने से जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर हो सकते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
जीवन में शुरू हो सकता है संघर्ष
सपने में प्रभु श्रीराम, माता सीता और भगवान लक्ष्मण को वनवास में देखना शुभ नहीं माना जाता है। इस सपने को देखने से जीवन में संघर्ष शुरू होने के संकेत मिलते हैं। जीवन में आप हासिल करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
यह भी पढ़ें: Ram Navami 2025: राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को लगाएं उनके ये प्रिय भोग और जरूर करें ये दान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।