Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami 2025: राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को लगाएं उनके ये प्रिय भोग और जरूर करें ये दान

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 03:57 PM (IST)

    हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी (Ram Navami 2025) का पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम की पूजा के लिए समर्पित है। इस साल राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस शुभ दिन पर भगवान राम को उनका प्रिय भोग जरूर अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सुख और शांति बनी रहती है।

    Hero Image
    Ram Navami 2025: राम नवमी का धार्मिक महत्व।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राम नवमी का पर्व भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। राम नवमी के दिन भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना के साथ ही उन्हें विशेष भोग लगाए जाते हैं और दान-पुण्य किया जाता है। राम नवमी (Ram Navami 2025 Date) पर भगवान श्री राम को कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाता है, तो आइए जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम नवमी पर प्रभु श्रीराम को लगाएं ये भोग (Ram Navami 2025 Bhog)

    पंचामृत

    राम नवमी पर भगवान श्री राम को पंचामृत का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे अन्न और धन में वृद्धि होती है।

    खीर

    खीर भगवान श्री राम का प्रिय भोग है। राम नवमी पर उन्हें खीर का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

    हलवा

    राम नवमी पर भगवान श्री राम को हलवा का भोग भी लगाया जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

    पंजीरी

    राम नवमी पर भगवान श्री राम को पंजीरी का भोग भी लगाया जाता है। इससे अर्पित करने से जीवन में शुभता आती है।

    करें इन चीजों का दान (Ram Navami 2025 Daan)

    राम नवमी के दिन दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आप गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, धन और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान कर सकते हैं।

    अनाज

    राम नवमी पर अनाज का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप गेहूं, चावल, दाल और अन्य अनाज का दान कर सकते हैं।

    वस्त्र

    राम नवमी पर वस्त्र का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। आप गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2025: शनि- मंगल बनाने जा रहे हैं राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

    धन

    राम नवमी पर धन का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान कर सकते हैं।

    भोजन

    राम नवमी पर भोजन का दान करना सबसे बड़ा दान माना जाता है। आप गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन करा सकते हैं।

    राम नवमी का धार्मिक महत्व

    राम नवमी का पर्व भगवान श्री राम के आदर्शों और मूल्यों का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राम नवमी के दिन का बड़ा धार्मिक महत्व है। इस दिन भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना करने और दान-पुण्य करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: बेहद चमत्कारी है मां दुर्गा का ये मंदिर, चैत्र नवरात्र में जरूर करें इसका दर्शन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।