Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami 2024: इन मंत्रों के जप से करें भगवान श्रीराम को प्रसन्न, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 16 Apr 2024 03:23 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि भगवान श्रीराम जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु के अवतार हैं उनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही भगवान श्रीराम की कृपा से व्यक्ति को विशेष कार्य में प्रवीणता हासिल होती है। अगर आप भी भगवान श्रीराम की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो राम नवमी पर विधि-विधान से मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा करें।

    Hero Image
    Ram Navami 2024: इन मंत्रों के जप से करें भगवान श्रीराम को प्रसन्न

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ram Navami 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 17 अप्रैल को राम नवमी है। यह पर्व देशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर देशभर में भगवान राम की झांकी निकाली जाती है। साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। शास्त्रों में निहित है कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतरण भूलोक पर हुआ था। अतः हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के अगले दिन राम नवमी मनाई जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मत है कि भगवान श्रीराम, जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु के अवतार हैं, उनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही भगवान श्रीराम की कृपा से व्यक्ति को विशेष कार्य में प्रवीणता हासिल होती है। अगर आप भी भगवान श्रीराम की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो राम नवमी पर विधि-विधान से मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय निम्न मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: इस दिन से बांके बिहारी जी श्रद्धालुओं को फूलबंगला में देंगे दर्शन, जानें इसकी खासियत

    राम ध्यान मंत्र

    ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,

    लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !

    श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे,

    रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !

    राम गायत्री मंत्र

    ॐ दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धी महि तन्नो रामः प्रचोदयात् ॥

    राम मूल मंत्र

    ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमः॥

    सौभाग्य और सुख प्राप्ति हेतु मंत्र

    राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।

    सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।

    तारक मंत्र

    श्री राम, जय राम, जय जय राम !!

    ‘श्री राम जय राम जय जय राम’।

    राम राम राम राम नाम तारकम्राम

    कृष्ण वासुदेव भक्ति मुक्ति दायकम् ॥

    जानकी मनोहरम सर्वलोक नायकम्

    जानकी मनोहरम सर्वलोक नायकम् ॥

    शङ्करादि सेव्यमान पुण्यनाम कीर्तनम्

    शङ्करादि सेव्यमान पुण्यनाम कीर्तनम् ॥

    राम राम राम राम नाम तारकम्राम

    कृष्ण वासुदेव भक्ति मुक्ति दायकम् ॥

    वीरशूर वन्दितं रावणादि नाशकम्

    वीरशूर वन्दितं रावणादि नाशकम् ॥

    आञ्जनेय जीवनाम राजमन्त्र रुपकम्

    आञ्जनेय जीवनाम राजमन्त्र रुपकम् ॥

    राम राम राम राम नाम तारकम्राम

    कृष्ण वासुदेव भक्ति मुक्ति दायकम् ॥

    यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 4 उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।