Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Navami 2023: भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर बन रहा है अत्यंत शुभ महासंयोग, इस विधि से करें प्रभु की उपासना

    Ram Navami 2023 हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम की उपासना का विशेष महत्व है।

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 25 Mar 2023 03:25 PM (IST)
    Hero Image
    Ram Navami 2023 श्री राम नवमी पर बन रहे हैं कई शुभ योग, मिलेगा पूजा-पाठ का भरपूर लाभ।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ram Navami 2023 Shubh Yoga: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान श्री राम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष यह पर्व 30 मार्च 2023, बुधवार (Ram Navami 2023 Date) के दिन मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राम नवमी पर्व के दिन भगवान श्री राम की उपासना करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और जीवन में आ रही सभी बाधाएं समाप्त हो जाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिष पंचांग के अनुसार राम नवमी के दिन चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस महासंयोग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की उपासना करने से साधकों को विशेष लाभ मिलता है, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं सभी शुभ योग और इनका प्रभाव।

    राम नवमी 2023 शुभ योग (Ram Navami 2023 Shubh Yoga)

    हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का शुभारंभ 29 मार्च को शाम 07 बजकर 37 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन 30 मार्च को रात्रि 10 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार श्री राम नवमी पर्व 30 मार्च के दिन मनाया जाएगा। इस दिन चार अत्यंत शुभ योग- गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है।

    पंचांग के अनुसार गुरु पुष्य योग की अवधि रात्रि 09 बजकर 29 मिनट से 31 मार्च को सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा और इसी समय अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। साथ ही बता दें कि सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग पूरे दिन रहेगा। साथ ही इस दिन पुष्य नक्षत्र का निर्माण हो रहा है, जिसे शुभ कार्यों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन पुष्य नक्षत्र 30 जनवरी को रात्रि 09 बजकर 29 मिनट से 31 मार्च को मध्यरात्रि 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

    राम नवमी 2023 पर जरूर करें ये उपाय (Ram Navami 2023 Upay)

    • रामनवमी के दिन 'श्री राम रक्षा स्तोत्रम्' का पाठ करने से सभी ओर सुख का वातावरण रहता है।

    • साथ ही मान्यता है कि इस दिन अयोध्या कांड का पाठ करने से साधक को सन्तान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।

    • इसके साथ परिवार में चल रही उथल-पुथल को दूर करने के लिए 'श्री राम कथा चरित्र' को बहुत ही लाभदायक माना जाता है।

    • राम नवमी के दिन श्री राम स्तुति का पाठ करने से पारिवारिक संकट दूर हो जाता है और अज्ञात भय का वातावरण भी नष्ट हो जाता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।