विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mantras: बेहद प्रभावशाली हैं प्रभु श्री राम के ये मंत्र, जानें इनका महत्व

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Published: Sun, 03 Dec 2023 10:10 AM (IST)

Lord Ram Mantras नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने और निर्णय लेने की क्षमता और रचनात्मकता में सुधार करने के लिए ...और पढ़ें

Ram Mantras: बेहद प्रभावशाली हैं प्रभु श्री राम के ये मंत्र
Ram Mantras: बेहद प्रभावशाली हैं प्रभु श्री राम के ये मंत्र

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Ram Mantras: सनातन धर्म में भगवान राम की पूजा आदर्श मानव जीवन के प्रतीक के रूप में की जाती है। हिंदू धर्म में श्री राम की पूजा का बेहद महत्व है। कहा जाता है, जो लोग सच्चे भाव के साथ राम जी की पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उनके मंत्रों का जाप करने से मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति मिलती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने और निर्णय लेने की क्षमता और रचनात्मकता में सुधार करने के लिए राम नाम का जप सबसे अच्छा साधन माना गया है। यहां भगवान राम के कुछ सबसे शक्तिशाली मंत्र दिए गए हैं, जिन्हें अत्यधिक प्रभावी माना जाता है, तो आइए उन मंत्रों के बारे में जानते हैं -

राम जी के मंत्र 

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे । सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने -

ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः

ॐ आपदामपहर्तारम् दाताराम् सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामम् श्रीरामम् भयो-भूयो नमाम्यहम्॥

भगवान राम की पूजा विधि

  • सुबह उठकर पवित्र स्नान करें।
  • स्नान के बाद मंदिर साफ करें।
  • एक लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और उसपर भगवान राम की एक प्रतिमा स्थापिक करें।
  • सबसे पहले श्री राम का अभिषेक करें।
  • फूलों की माला अर्पित करें।
  • चंदन का तिलक लगाएं।
  • प्रभु के समक्ष घी का दीया जलाएं।
  • फिर फल, मिठाई आदि का भोग लगाएं।
  • यहां दिए गए किसी भी एक मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • अंत में आरती के साथ पूजा समाप्त करें।

यह भी पढ़ें : Masik Shivratri 2023: कब है मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि, जानें तिथि और पूजा विधि

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।