Raksha Bandhan 2026: आज राखी बांधने का शुभ समय कब से कब तक? नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूर्णिमा तिथि
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और सावन पूर्णिमा तिथि का समय जानें। किस समय राखी बांधना रहेगा सबसे फलदायी।

राखी बांधने का सबसे शुभ समय (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में रक्षाबंधन के पावन पर्व की धूम मची है। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक यह त्योहार हर साल सावन के महीने की पूर्णिमा तिथि पर ही मनाया जाता है। साल 2026 में यह शुभ दिन 28 अगस्त, शुक्रवार के दिन यानी आज है। आज बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उनकी कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधेंगी। साथ ही, भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें प्यार भरा तोहफा भेंट करेंगे।
मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप भी इस साल राखी सही समय तलाश रहे हैं, तो नीचे दी गई तिथियों और समय का जरूर ध्यान दें।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2026 Muhurat)
- राखी बांधने के लिए सबसे उत्तम समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है।
- मुहूर्त की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 51 मिनट की होगी। बहनों को इसी समय के भीतर भाई की पूजा करके राखी बांधनी चाहिए। धार्मिक दृष्टि से इसी समय पूजा-पाठ करना भी फलदायी माना जाएगा।
सावन पूर्णिमा तिथि का समय
पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत आज 27 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 08 मिनट पर ही शुरू हो चुकी है। वहीं, इसका समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा।
शास्त्रों में उदयातिथि का महत्व होने के कारण रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को ही मनाया जाएगा। इस बात का ध्यान रहे कि सुबह 9 बजकर 48 मिनट के बाद पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी, इसलिए इससे पहले ही राखी बांधने का कार्य संपन्न कर लें तो बेहतर होगा।
राहुकाल का रखें विशेष ध्यान
शुभ कार्यों में राहुकाल का त्याग करना जरूरी माना गया है। 28 अगस्त को सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की पूजा-अर्चना या राखी बांधने का काम न करें।
राखी बांधने का सही तरीका
- पूजा की थाली में रोली, अक्षत (चावल), दीपक, मिठाई और राखी सजाएं।
- राखी बांधते समय भाई का चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
- सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाएं और अक्षत लगाएं।
- इसके बाद दाहिने हाथ की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलाएं और आरती उतारें।
राखी बांधते समय बोलें ये मंत्र
जब बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध रही हों तब उन्हें नीचे दिया हुआ मंत्र जरूर पढ़ना चाहिए-
येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥
अर्थ- जिस रक्षासूत्र से दानव राज महाबली बलि को बांधा गया था, वही रक्षा का सूत्र बहनें आज इस मंत्र के साथ भाई की कलाई पर बांधती हैं, जिससे भाई को हर संकट से सुरक्षा, स्थिर संकल्प और विजय का आशीर्वाद मिलता है।
क्या पंचक के दौरान राखी बांध सकते हैं?
अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि क्या पंचक के दौरान राखी बांधी जा सकती है? ज्योतिष के अनुसार, पंचक में राखी बांधने की कोई भी मनाही नहीं है।
पंचक में कौन से काम नहीं किए जाते?
शास्त्रों में पंचक के दौरान कुछ खास कामों को ही करने की मनाही है। इनमें नया घर बनाना (गृह निर्माण), लकड़ियां इकट्ठी करना, दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करना और शवदाह (अंतिम संस्कार) जैसे काम शामिल हैं।
पंचक में करें ये काम?
पंचक के अपने अलग नियम हैं। इस दौरान भगवान की पूजा, मंत्र जप, व्रत, कथा और दान-पुण्य करने पर कोई रोक नहीं है। बल्कि पंचक में की गई आराधना शुभ फल देती है।
इसके अलावा, इस दौरान पूजा करने के बाद दान का भी बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं। आप कपड़े, आभूषण, वाहन या फिर घर के लिए रोज इस्तेमाल करने वाली सामान्य चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।
रक्षाबंधन पर पंचक का प्रभाव
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का बेहद पवित्र और शुभ त्योहार है। इसलिए इस पावन पर्व पर पंचक का कोई भी अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। आप खुशी-खुशी राखी बांध सकते हैं, बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि राखी बांधते समय 'भद्रा' काल न लगा हो।
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर भाई को राखी के साथ कलावा क्यों बांधा जाता है? यहां पढ़ें धार्मिक महत्व
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन: किस रंग की राखी बांधना शुभ होगा, किस दिशा में भाई को बैठाएं? बता रहे प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।