रक्षाबंधन पर भाई को राखी के साथ कलावा क्यों बांधा जाता है? यहां पढ़ें धार्मिक महत्व
रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी के साथ कलावा बांधना शुभ माना जाता है। यह भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है और भाई को बुरी शक्तियों से बचाता है, साथ ही समृद्धि का आशीर्वाद भी देता है।

रक्षाबंधन पर राखी के साथ कलावा बांधने के फायदे और धार्मिक महत्व (Picture Credit:AI Generated)
HighLights
कलावा भाई को बुरी शक्तियों से बचाता है।
यह भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है।
कलावा बांधने से समृद्धि और सफलता मिलती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के प्रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है और इस दिन भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन देते हैं।
वैसे तो इस दिन मुख्य रूप से भाई के हाथों में राखी बांधने की प्रथा है, लेकिन इसके साथ ही कलावा भी बांधा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि बहन राखी के साथ भाई के हाथ में कलावा भी बांधती है, तो भाई की हर बुरी शक्ति से रक्षा होती है। यही नहीं भाई को समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है।
कलावा को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है और इसे बांधने से सभी बाधाओं से सुरक्षा का वरदान मिलता है। आइए आपको बताते हैं राखी के साथ कलावा बांधने के फायदे क्या हैं और इसका महत्व क्या है?
राखी के साथ क्यों बांधा जाता है कलावा?
कलाई में कलावा बांधना एक प्रतीकात्मक रिवाज है जो सुरक्षा का आशीर्वाद देता है। मुख्य रूप से रक्षाबंधन के दिन कलावा बांधना आजीवन सुरक्षा, प्रेम और अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है। यदि बहनें रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई में कलावा बांधती हैं तो यह एक सुरक्षा चक्र बना देता है। इससे भाई को सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है और करियर में भी सफलता के योग बनते हैं।
कलावा रिश्ते को मजबूत बनाता है
रक्षाबंधन के दिन जब बहन भाई की कलाई में कलावा बांधती है तो यह उनके बीच के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है। कलावा बांधने की प्रक्रिया के साथ बहन अपने भाई की समृद्धि, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करती है और ईश्वर का आशीर्वाद लेती है। यह सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान करने और अपनी शुभकामनाएं देने का एक तरीका माना जाता है।
कलावा बांधने का महत्व
किसी भी पूजा-पाठ के समापन के बाद पंडित हाथों में कलावा बांधते हैं और यह प्रथा सदियों से चली आ रही है। यही नहीं किसी भी पवित्र स्थान पर भी कलावा बांधा जाता है और यह सुरक्षा का वचन देता है।
ऐसे ही जब आप किसी पवित्र स्थान पर मन्नत मांगते हैं तब भी वहां कलावा बांधते हैं जिससे मन्नत पूरी होती है। यही नहीं कई बार आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखते हुए भी कलावा बांधा जाता है जैसे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए पीले रंग का कलावा बांधा जाता है और मंगल के लिए लाल रंग का कलावा।
भाई को राखी के साथ किस हाथ में बांधें कलावा?
भाई को राखी हमेशा दाहिने हाथ में बांधी जाती है और इसी हाथ में कलावा भी बांधना शुभ होता है। रक्षाबंधन के दिन बांधा गया कलावा जल्दी खोलना नहीं चाहिए क्योंकि इससे सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है। यही नहीं इससे भाई और बहन का रिश्ता भी मजबूत बनता है।
अगर आप भी राखी के साथ भाई की कलाई में कलावा बांधती हैं तो यह अत्यंत फलदायी माना जाता है।
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर राखी टूट जाए तो घबराएं नहीं, जानें क्या कहते हैं नियम और कैसे करें इसका विसर्जन?
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पूजा का शुभ मुहूर्त कब है? सही विधि से भाई की कलाई पर बांधें राखी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।