Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें ये चीजें, मिलेगी भगवान शिव की कृपा

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 11:00 AM (IST)

    रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है जो 09 अगस्त 2025 यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि (Raksha bandhan 2025 Shivling Puja) के दिन शिवलिंग पर कुछ खास वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए जिससे शिव जी खुश होते हैं तो आइए उन विशेष चीजों के बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर शिवलिंग की करें खास पूजा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है। इस साल यह 09 अगस्त, 2025 यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। यह दिन न केवल बहनों द्वारा भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का है, बल्कि यह भगवान शिव की कृपा पाने के लिए भी एक विशेष दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस दिन (Raksha Bandhan 2025 Shivling Puja) शिवलिंग पर क्या चढ़ाना शुभ माना जाता है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षाबंधन के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? (Raksha Bandhan 2025 Par Shivling Par Kya Chadhaye?)

    • गंगाजल और दूध - रक्षाबंधन के दिन शिवलिंग पर गंगाजल और दूध का अभिषेक करना बहुत फलदायी माना जाता है। दूध को शीतलता का प्रतीक माना जाता है और यह शिवजी को बहुत प्रिय है, जबकि गंगाजल से अभिषेक करने से सभी पापों का नाश होता है और मन को शांति मिलती है।
    • बिल्व पत्र - बिल्व पत्र भगवान शिव को बेहद प्रिय है। बिल्व पत्र की तीन पत्तियां त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) का प्रतीक मानी जाती हैं। कहते हैं कि शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
    • धतूरा और आक के फूल - भगवान शिव को धतूरा और आक के फूल भी बहुत प्रिय हैं। इन्हें अर्पित करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, धतूरा और आक के फूल चढ़ाने से व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।
    • शमी के पत्ते - शमी पत्र भगवान शिव की पूजा में विशेष रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं। माना जाता है कि शमी पत्र चढ़ाने से शनि देव और भगवान शिव दोनों की कृपा मिलती है। इसके साथ ही इससे जीवन से सभी नकारात्मकता दूर होती है।
    • भस्म - भगवान शिव को भस्म बहुत ज्यादा पसंद है। मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर भस्म का तिलक करना शुभ माना जाता है। भस्म अर्पित करने से व्यक्ति को वैराग्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें - Raksha Bandhan 2025: जब प्रेम बन गया रक्षा का वचन, यहां पढ़ें रक्षाबंधन की पौराणिक कथाएं

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।