विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Wedding Rituals: दूल्हे का 'तोरण' मारना और 'पड़ला' की रस्म, क्यों इनके बिना अधूरी मानी जाती है राजस्थानी शादी?

Published: Sun, 29 Nov 2026 02:50 PM (IST)

राजस्थानी शादियों में 'तोरण मारना' और 'पड़ला' दो महत्वपूर्ण रस्में हैं, जिनके बिना विवाह अधूरा माना जाता है। ये रस्में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने, वधू की रक्षा का वचन देने और प्रेम व सम्मान की शुरुआत का प्रतीक हैं।

राजस्थानी शादी में दूल्हे द्वारा तोरण मारने की पारंपरिक रस्म (Picture Credit: AI Generated)

राजस्थानी शादी में दूल्हे द्वारा तोरण मारने की पारंपरिक रस्म (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को 'प्रबोधिनी एकादशी' भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा के बाद जागते हैं और चातुर्मास का समापन होता है। चातुर्मास के बाद से ही विवाह और मांगलिक व शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में विवाह को सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र संस्कार माना गया है। यह दो परिवारों का आजीवन जुड़ने वाला एक अटूट बंधन है। विवाह के दौरान कई खास रस्मों को निभाया जाता है। राजस्थान की शादियों में ऐसी कई दिलचस्प और भावनात्मक रस्में निभाई जाती हैं, जो विवाह को बेहद खास बनाती हैं।

इन्हीं रस्मों में शामिल हैं तोरण (Toran Marna Ritual) और पड़ला (Padla Rasm in Marriage) की रस्म। इन दोनों ही रस्मों के बिना राजस्थान में शादी को अधूरा माना जाता है। अब इस बात को जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि ये दोनों रस्में क्यों निभाई जाती हैं और इनका क्या महत्व है।

Wedding Rituals (1)

 

तोरण की रस्म राजस्थान में शादी  

विवाह के दौरान इस महत्वपूर्ण रस्म को बारात स्वागत के समय दुल्हन के घर के मुख्य द्वार पर निभाया जाता है। जब दूल्हा वधू के घर पहुंचता है, तो वह तलवार या नीम की डाली से दरवाजे पर लटके लकड़ी के तोरण को छूता है। इस खास रस्म को 'तोरण मारना' कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस रस्म को नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने, वधू की रक्षा का वचन देने और वैवाहिक जीवन में खुशियों के आगमन के लिए निभाया जाता है।

राजस्थान के विवाहों की तोरण रस्म को उत्तर प्रदेश और बिहार में द्वारचार या द्वार पूजा रस्म कहा जाता है। गुजरात और महाराष्ट्र में इसे तोरण के नाम से जाना जाता है। मध्य प्रदेश में तोरण मारना एवं द्वार रोकना के रूप में इस रिवाज को निभाया जाता है, जबकि हरियाणा और पंजाब में इसे मिलनी और रिबन कटाई के नाम से जाना जाता है।

पड़ला की रस्म

राजस्थान की शादियों में 'पड़ला' की रस्म वर पक्ष वालों के द्वारा दुल्हन को अपनाने और सम्मान देने के लिए निभाई जाती है। इसमें दूल्हे का परिवार दुल्हन के लिए पारंपरिक पोशाक, आभूषण और सुहाग का सामान भेंट करता है, जिसे पहनकर वह विवाह के फेरों में बैठती है। इस रस्म को दोनों परिवारों के बीच प्रेम और संबंधों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। राजस्थान और उत्तर भारत में इस रस्म को पड़ला या बरी पड़ला के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- लाल नहीं, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मांग में सजा गुलाबी 'भखरा सिंदूर'! क्या है बिहार की इस परंपरा का महत्व

यह भी पढ़ें- सिर्फ एक रिवाज नहीं, पंचतत्वों का आह्वान है 'मटकोर'; बिहार-पूर्वांचल की शादियों में क्यों खास है यह रस्म?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।