विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैल नहीं, यहां गधों के नाम होता है गोवर्धन पर्व: गुड़ की मिठाई और आतिशबाजी के साथ निकलती है सवारी

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:00 PM (IST)

राजस्थान के भीलवाड़ा के मांडल कस्बे में कुम्हार समाज गधों की पूजा करता है। यह 'वैशाख नंदन' परंपरा उनकी आजीविका ...और पढ़ें

राजस्थान के भीलवाड़ा में क्यों होती है गधों की पूजा?

राजस्थान के भीलवाड़ा में क्यों होती है गधों की पूजा?

HighLights

  1. भीलवाड़ा के मांडल में गधों की अनोखी पूजा होती है।

  2. कुम्हार समाज आजीविका के लिए गधों को पूजता है।

  3. गोवर्धन पूजा पर 'वैशाख नंदन' परंपरा निभाई जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के भीलवाड़ा के मांडल कस्बे में रहने वाले कुम्हार समाज के लोगों के लिए गधों की काफी अहमियत है। उनकी आजीविका में साथ देने वाले गधों को पूजने की परंपरा आज भी कई दशकों बाद बरकरार है।

तकरीबन 5 दशक से भी ज्यादा पुरानी इस परंपरा को स्थानीय लोग 'वैशाख नंदन' के नाम से जानते हैं। आखिर क्यों यहां गधों को पूजने की अनोखी परंपरा निभाई जाती है? आइए जानते हैं इसके बारे में।

गोवर्धन पर गधों की पूजा

भीलभाड़ा के मांडल कस्बे में रहने वाले लोग बताते हैं कि, जिस प्रकार किसानों के लिए बैल काफी महत्व रखते हैं उसी तरह कुम्हार समाज के लोगों के लिए गधे काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

प्रजापति समाज से जुड़े लोगों के लिए गधे ही रोजी-रोटी का बड़ा साधन है, इसलिए गोवर्धन पूजा के दिन गधों का सम्मान और पूजा की जाती है। कुम्हार समाज के लिए गधे तलाब से मिट्टी लादकर लाते हैं, जिससे रोजी-रोटी चलती है, इसलिए मांडल कस्बे में गधों को पूजने की परंपरा सालों से चली आ रही है।

गधों को पूजने के बाद मिठाई खिलाई जाती है

गोवर्धन पूजा के दिन राजस्थान के मांडल कस्बे में 'बैशाख नंदन' की पूजा के लिए कुम्हार समाज एक स्थान पर इक्ट्ठा होता है। सभी गधों को नहला-धुला कर अच्छी तरह से सजाया जाता है।

इस दौरान उन पर रंग-बिरंगे कलर लगाए जाते हैं। उनको फूलों की मालाएं पहनाई जाती हैं और फिर चौक में सभी गधों को इक्ट्ठा किया जाता है।

सजे हुए गधों की पूजा करने के बाद उन्हें गुड़ की बनी मिठाई खिलाई जाती है। इसके बाद गधे की सवारी निकाली जाती है। इस दौरान आतिशबाजी भी की जाती है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के गांव से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मांडल में यह परंपरा कोई नई नहीं है, बल्कि सदियों से चली आ रही है। हालांकि समय के साथ पूजा करने का तरीका बदल गया लेकिन समाज ने इस परंपरा को भी संभालकर रखा है।

मांडल कस्बे में रहने वाले लोगों का मानना है कि यह परंपरा करीब 5 दशक से भी ज्यादा पुरानी है। उनके पूर्वज पहले हर में गधे रखते थे। उससे लोगों की रोजी-रोटी चलती थी। हालांकि अब जैसे-जैसे तमाम साधन बढ़ रहे हैं, गधों की संख्या भी कम होती जा रही है। दीवाली के दूसरे दिन अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के दिन इन्हें पूजना सही माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Govardhan Puja 2026: पूजा के बाद गोवर्धन के गोबर और खील-बताशे का क्या करें? ये नियम दिलाएंगे श्रीकृष्ण की कृपा

यह भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा पर बुंदेलखंड में मोरपंख लेकर क्यों नाचते हैं भक्त? श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़ी है मौनिया परंपरा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।