विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Govardhan Puja 2026: पूजा के बाद गोवर्धन के गोबर और खील-बताशे का क्या करें? ये नियम दिलाएंगे श्रीकृष्ण की कृपा

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:00 PM (IST)

गोवर्धन पूजा के बाद गोबर, खील, बताशे और अन्य पूजा सामग्री का सही निस्तारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन सामग्रियों का ...और पढ़ें

गोवर्धन पूजा के बाद गोबर से करें ये एक काम (Picture Credit- AI Generated)

गोवर्धन पूजा के बाद गोबर से करें ये एक काम (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. गोबर से उपले बनाएं या पौधों में खाद के रूप में उपयोग करें।

  2. पूजा के प्रसाद को सभी सदस्यों में बांटकर ग्रहण करें।

  3. फूलों और दूर्वा को पवित्र वृक्ष की जड़ में दबाएं या खाद बनाएं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन गोबर से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत को बनाया जाता है और इनकी पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही शुभ परिणाम मिलते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।

गोवर्धन पूजा के बाद गोवर्धन पर्वत बनाने में इस्तेमाल किए गए गाय के गोबर और पूजा सामग्री का अनादर नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह पूजित और अत्यंत पवित्र मानी जाती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि गोवर्धन पूजा के बाद इस सामग्री का क्या करना चाहिए।

1. गोबर का क्या करें?

सबसे पारंपरिक तरीका यह है कि पूजा के अगले दिन यानी भाई दूज के दिन उस गोबर से छोटे-छोटे उपले बनाकर उन्हें धूप में सुखा लें। इन उपलों का प्रयोग घर में होने वाले हवन, पूजा-पाठ या प्रतिदिन शाम को गुग्गल-धूप के लिए किया जा सकता है।

इसके इस गोबर को आप घर के पेड़-पौधों या गमलों की मिट्टी में भी मिला सकते हैं। गाय का गोबर पौधों के लिए बेहतरीन प्राकृतिक खाद के रूप में काम करता है। अगर आप इस गोबर के उपले नहीं बना सकते हैं, तो इसे किसी पेड़ की जड़ में रख दें।

2. खील, बताशे और अन्नकूट का प्रसाद

पूजा के दौरान चढ़ाए गए अन्नकूट, पूरी, मिठाई, बताशे और खील को घर के सभी सदस्यों में प्रसाद के रूप में बांटकर ग्रहण करें। बची हुई खील का उपयोग पक्षियों को दाना डालने के लिए किया जा सकता है।

3. फूल, मालाएं और दूर्वा

पूजा में अर्पित ताजे फूल, माला, तुलसी दल और दूर्वा को कूड़ेदान में बिल्कुल न फेंकें। इन्हें सुखाकर गमलों में खाद बना लें या किसी पवित्र पेड़ की जड़ के पास मिट्टी में दबा दें।

यह भी पढ़ें- 9 या 10 नवंबर... इस बार गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर न हों परेशान, पंचांग के अनुसार जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त  

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।