Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahu Ketu Transit 2023: डेढ़ साल बाद राहु-केतु करेंगे राशि परिवर्तन, ये 4 राशि वाले बनेंगे धनवान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 21 Jun 2023 04:16 PM (IST)

    Rahu Ketu Transit 2023 ज्योतिषियों की मानें तो साल 2023 के अंत में राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु और केतु वक्री चाल चलते हैं। आसान शब्दों में कहें तो राहु और केतु उल्टी चाल चलते हैं। वर्तमान समय में राहु मेष राशि में विराजमान हैं और केतु तुला राशि में विराजमान हैं। 30 अक्टूबर को राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

    Hero Image
    Rahu Ketu Transit 2023: डेढ़ साल बाद राहु-केतु करेंगे राशि परिवर्तन, ये 4 राशि वाले बनेंगे धनवान

    नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Rahu Ketu Transit 2023: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष ग्रह राशि परिवर्तन के आधार पर जातक के भविष्य की गणना करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो साल 2023 के अंत में राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे। राहु और केतु वक्री चाल चलते हैं। आसान शब्दों में कहें तो राहु और केतु उल्टी चाल चलते हैं। वर्तमान समय में राहु मेष राशि में विराजमान हैं और केतु तुला राशि में विराजमान हैं। 30 अक्टूबर को राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, केतु तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। राहु-केतु के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इनमें 4 राशियों को राहु-केतु के राशि परिवर्तन से फायदा मिलने वाला है। आइए जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृषभ राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो अशुभ ग्रह राहु-केतु के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि को फायदा मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को सभी काम में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। अगर साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो कारोबार में लाभ के योग हैं। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। कुल मिलाकर कहें तो धन के मामले में समय शुभ रहने वाला है।

    सिंह राशि

    राहु- केतु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए भी लाभदायक रहने वाला है। इससे सिंह राशि के जातकों की किस्मत बदल जाएगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। इससे सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है।

    धनु राशि

    साल 2023 धनु राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। वर्ष के प्रारंभ में धनु राशि के जातकों को साढ़े साती से मुक्ति मिली है। इसके पश्चात, गुरु के मेष राशि में गोचर से धनु राशि को भी लाभ प्राप्त हुआ है। वहीं, राहु-केतु के राशि परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिलने वाली है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ प्राप्त होगा। विदेश यात्रा के भी योग हैं। रुके हुए काम भी पूरे होंगे। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। कुल मिलाकर कहें तो धनु राशि के जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल रहने वाला है।

    मकर राशि

    केतु के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को भी ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।