Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर अपनी राशि के अनुसार करें शिव जी का अभिषेक, कृपा बरसेगी अपरंपार

    Updated: Tue, 10 Dec 2024 04:17 PM (IST)

    हर माह की त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत और शिव जी की आराधना करने से साधक से सभी कष्ट दूर होने लगते हैं। ऐसे में आप इस दिन पर अपनी राशि के अनुसार शिव जी का अभिषेक कर उनकी विशेष कृपा के पात्र बन सकते हैं।

    Hero Image
    Pradosh Vrat पर अपनी राशि के अनुसार करें शिव जी का अभिषेक।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat December) को बहुत ही उत्तम तिथि माना जाता है। ऐसे में मार्गशीर्ष माह का अंतिम प्रदोष व्रत शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। शुक्रवार के दिन पड़ने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत भी कहा जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आप किस प्रकार इस तिथि पर भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातकों को प्रदोष व्रत के दिन शिव जी का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।
    • वृषभ राशि के जातक शिव जी का गंगाजल में दूध मिलाकर अभिषेक कर सकते हैं।
    • मिथुन राशि के लोगों को कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर प्रदोष व्रत पर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र प्रदोष व्रत के दिन दही से महादेव का अभिषेक करना लाभकारी होगा।
    • सिंह राशि के लोगों को प्रदोष व्रत के दिन भोलेनाथ का गंगाजल में लाल फूल डालकर अभिषेक करना चाहिए।
    • कन्या राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: बेहद चमत्कारी है ये स्तोत्र, प्रदोष व्रत के दिन इसके पाठ से सभी मुरादें होंगी पूरी

    • तुला राशि के जातकों को प्रदोष व्रत पर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करने से लाभ मिल सकता है।
    • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दूध में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना लाभकारी होगा।
    • धनु राशि के जातकों को शुक्र प्रदोष व्रत पर दूध में केसर मिलाकर महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
    • प्रदोष व्रत के दिन मकर राशि के जातकों को गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
    • शुक्र प्रदोष व्रत पर कुंभ राशि के लोगों को नारियल के जल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
    • मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत पर शिव जी का अभिषेक गन्ने के रस से कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर इस आसान विधि से करें पूजा, बनेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।