Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम, वरना जीवन भर रहेंगे परेशान

    प्रदोष (Magh Budh Pradosh Vrat 2024) का व्रत करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं जो साधक इस दिन कठिन उपवास का पालन करते हैं उन्हें भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। इस माह का दूसरा प्रदोष व्रत 21 फरवरी को रखा जाएगा। इस व्रत के कई सारे नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। तो आइए उनके बारे में जानते हैं -

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sun, 18 Feb 2024 12:50 PM (IST)
    Hero Image
    Magh Budh Pradosh Vrat 2024: इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Magh Budh Pradosh Vrat 2024: शिव पुराण के अनुसार, हर महीने की त्रयोदशी तिथि जब भगवान शंकर अपनी प्रसन्न मुद्रा में नृत्यु करते हैं और इसी दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस दिन का उपवास करने वालों की सभी मुरादें पूरी होती हैं, जो भक्त इस दिन कठिन व्रत का पालन करते हैं उन्हें भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। इस माह का दूसरा प्रदोष व्रत 21 फरवरी, 2024 को रखा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस व्रत को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कई सारे नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं -

    यह भी पढ़ें: Magh Pradosh Vrat 2024: इस दिन रखा जाएगा फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व

    इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत

    हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 21 फरवरी, 2024 दिन बुधवार को रखा जाएगा। माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 फरवरी प्रात: 11 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। साथ ही इसका समापन 22 फरवरी, 2024 दोपहर 01 बजकर 21 मिनट पर होगा।

    प्रदोष व्रत के दिन न करें ये काम

    • प्रदोष व्रत के दिन पूजा के दौरान भगवान शिव को सिन्दूर, हल्दी, तुलसी, केतकी और नारियल का जल भूलकर भी न चढ़ाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ रुष्ट होते हैं।
    • प्रदोष व्रत के दिन महिलाओं को शिवलिंग स्पर्श नहीं करना चाहिए। इससे देवी पार्वती के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।
    • इस दिन तामसिक भोजन जैसे - शराब , मांस, प्याज, लहसुन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • इस दिन किसी का भी अपमान करने से बचना चाहिए।
    • प्रदोष व्रत के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए।
    • व्रतियों को अन्न, चावल और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
    • प्रदोष व्रत के दिन काले वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Magh Budh Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत की पूजा में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा श्रेष्ठ संतान का सुख

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'