Pradosh Vrat 2023: नए साल में कब-कब रखा जाएगा, प्रदोष व्रत? जानिए तिथि और मुहूर्त
Pradosh Vrat 2023 हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। वर्ष में कुल 24 प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। इस दिन भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Pradosh Vrat 2023, Date and Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन महादेव की आराधना करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उनके सभी दुःख दूर हो जाते हैं। बता दें कि प्रदोष व्रत यदि सोमवार के दिन पड़ता है तो उसे सोम प्रदोष व्रत कहते हैं और मंगलवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। आइए जानते हैं वर्ष 2023 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत। यहां जानिए तिथि और मुहूर्त।
प्रदोष व्रत जनवरी में
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत: बुधवार, 04 जनवरी 2023
मुहूर्त: 03 जनवरी 2023 को रात 10 बजकर 01 मिनट से - 05 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजे तक
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत: गुरुवार, 19 जनवरी 2023
मुहूर्त: 19 जनवरी 2023 दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से 20 जनवरी 2023 सुबह 09 बजकर 59 मिनट तक
प्रदोष व्रत फरवरी में
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत, गुरु प्रदोष व्रत: गुरुवार, 02 फरवरी 2023
मुहूर्त: 02 फरवरी 2023 शाम 04 बजकर 26 मिनट से 03 फरवरी 2023 शाम 06 बजकर 58 मिनट तक
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत, शनि प्रदोष व्रत: शनिवार, 18 फरवरी 2023
मुहूर्त: 17 फरवरी 2023 रात 11 बजकर 36 मिनट से 18 फरवरी 2023 रात 08 बजकर 02 मिनट तक
प्रदोष व्रत मार्च में
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत, शनि प्रदोष व्रत: शनिवार, 04 मार्च 2023
मुहूर्त: 04 मार्च 2023 सुबह 11:43 बजे से 05 मार्च 2023 दोपहर 02:07 बजे
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत (मधु कृष्ण त्रयोदशी), रवि प्रदोष व्रत: रविवार, 19 मार्च 2023
मुहूर्त: 19 मार्च 2023 सुबह 08:07 बजे से 20 मार्च 2023 सुबह 04:55 बजे तक
प्रदोष व्रत अप्रैल में
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत: सोमवार, 03 अप्रैल 2023
मुहूर्त: 03 अप्रैल 2023 सुबह 06 बजकर 24 मिनट से 04 अप्रैल 2023 सुबह 08 बजकर 05 तक
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत: सोमवार, 17 अप्रैल 2023
मुहूर्त: 17 अप्रैल 2023 दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से 18 अप्रैल 2023 दोपहर 01 बजकर 27 मिनट तक
मई में प्रदोष व्रत
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत: बुधवार, 03 मई 2023
मुहूर्त: 02 मई 2023 रात 11 बजकर 18 मिनट से 03 मई 2023 रात 11 बजकर 50 मिनट तक
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत: बुधवार, 17 मई 2023
मुहूर्त: 16 मई 2023 रात 11 बजकर 36 मिनट से 17 मई 2023 रात 10 बजकर 28 मिनट तक
प्रदोष व्रत जून में
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत, गुरु प्रदोष व्रत: गुरुवार, 01 जून 2023
मुहूर्त: 01 जून 2023 दोपहर 01:39 बजे - 02 जून 2023 दोपहर 12:48 बजे
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत, गुरु प्रदोष व्रत: गुरुवार, 15 जून 2023
मुहूर्त: 15 जून 2023 सुबह 08:32 बजे से 16 जून 2023 सुबह 08:40 बजे तक
प्रदोष व्रत जुलाई में
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत: शनिवार, 01 जुलाई 2023
मुहूर्त: 01 जुलाई 2023 को प्रातः 01 बजकर 17 मिनट से 01 जुलाई 2023 को रात्रि 11 बजकर 07 मिनट तक
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत, शुक्र प्रदोष व्रत: शुक्रवार, 14 जुलाई 2023
मुहूर्त: 14 जुलाई 2023 शाम 07 बजकर 17 मिनट से 15 जुलाई 2023 रात 08 बजकर 33 मिनट तक
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत, रवि प्रदोष व्रत: रविवार, 30 जुलाई 2023
मुहूर्त: 30 जुलाई 2023 सुबह 10 बजकर 34 मिनट से 31 जुलाई 2023 सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक
प्रदोष व्रत अगस्त में
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत, रवि प्रदोष व्रत: रविवार, 13 अगस्त 2023
मुहूर्त: 13 अगस्त 2023 सुबह 08:20 बजे से 14 अगस्त 2023 सुबह 10:25 बजे तक
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत: सोमवार, 28 अगस्त 2023
मुहूर्त: 28 अगस्त 2023 को शाम 06:23 बजे से - 29 अगस्त 2023 को दोपहर 02:48 बजे तक
प्रदोष व्रत सितंबर में
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत, भौम प्रदोष व्रत: मंगलवार, 12 सितंबर 2023
मुहूर्त: 11 सितंबर 2023 को रात 11 बजकर 52 मिनट से 13 सितंबर 2023 को सुबह 02 बजकर 21 मिनट तक
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत: बुधवार, 27 सितंबर 2023
मुहूर्त: 27 सितंबर 2023 सुबह 01 बजकर 46 मिनट से 27 सितंबर 2023 रात 10 बजकर 19 मिनट तक
प्रदोष व्रत अक्टूबर में
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत: बुधवार, 11 अक्टूबर 2023
मुहूर्त: 11 अक्टूबर 2023 शाम 5 बजकर 37 मिनट से 12 अक्टूबर 2023 शाम 07 बजकर 54 मिनट तक
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत, गुरु प्रदोष व्रत: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023
मुहूर्त: 26 अक्टूबर 2023 सुबह 09 बजकर 44 मिनट से 27 अक्टूबर 2023 सुबह 06 बजकर 57 मिनट तक
प्रदोष व्रत नवंबर में
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत (धनत्रयोदशी), शुक्र प्रदोष व्रत: शुक्रवार, 10 नवंबर 2023
मुहूर्त: 10 नवंबर 2023 दोपहर 12:36 बजे - 11 नवंबर 2023 दोपहर 01:58 बजे
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत, शुक्र प्रदोष व्रत: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023
मुहूर्त: 24 नवंबर 2023 को शाम 07:07 बजे से - 25 नवंबर 2023 को शाम 05:22 बजे तक
प्रदोष व्रत दिसंबर में
कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत, रवि प्रदोष व्रत: रविवार, 10 दिसम्बर 2023
मुहूर्त: 10 दिसंबर 2023 सुबह 7:13 बजे से 11 दिसंबर 2023 सुबह 07:10 बजे तक
शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत, रवि प्रदोष व्रत: रविवार, 24 दिसंबर 2023
मुहूर्त: 24 दिसंबर 2023 सुबह 06:24 बजे से 25 दिसंबर 2023 सुबह 05:55 बजे तक
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।