पितृ पक्ष में सपने में क्यों आते हैं पितर? हंसने-रोने और खाना मांगने तक, समझें हर संकेत का मतलब
पितृ पक्ष के दौरान सपने में पूर्वजों का दिखना विभिन्न शुभ-अशुभ संकेतों की ओर इशारा करता है। इन सपनों के ...और पढ़ें

सपने में पितरों को देखना शुभ या अशुभ? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष की अवधि को पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दौरान पूर्वजों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन कामों को करने से पूर्वज तृप्त होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, पितृ पक्ष की अवधि के दौरान सपने में पितरों को देखने से कई शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि पितृ पक्ष में पूर्वजों का सपने में आना किस बात की ओर इशारा करता है।
सपने में पूर्वजों को देखने के संकेत
प्रसन्न या मुस्कुराते हुए देखना- अगर पितृ पक्ष में आपने सपने में पितरों को खुश या आपको आशीर्वाद देते हुए देखा है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को शुभ माना जाता है। इस सपने से संकेत मिलते हैं कि आपके घर में पितरों की कृपा से शांति और समृद्धि आने वाली है और आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न हैं।
दुखी या रोते हुए देखना- अगर आपने सपने में पितरों को दुखी या फिर रोते हुए देखा है, तो इस सपने से संकेत मिलते हैं कि पितरों की कोई इच्छा अधूरी रह गई है या फिर वे किसी बात से असंतुष्ट हैं। ऐसे में आप अमावस्या के दिन पितरों के लिए भोजन निकालें।
खुद को पूर्वजों से बात करते हुए देखना- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपने पितृ पक्ष में सपने में खुद को पितरों से बात करते हुए देखा है, तो इस सपने को भविष्य की किसी घटना या परेशानी से जोड़कर देखा जाता है। इस सपने को देखने के बाद जीवन में सतर्क रहना चाहिए।
सपने में भोजन या पानी मांगना- स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि अगर सपने में पूर्वज आपसे भोजन या पानी मांग रहे हैं, तो इस सपने का अर्थ है कि आपके पूर्वज आपसे श्राद्ध की अपेक्षा कर रहे हैं। इस सपने को देखने पर पितरों का तर्पण करें और ब्राह्मणों को भोजन करवाएं।
सपने में पूर्वज दिखने पर क्या करें?
अगर पितृ पक्ष की अवधि में आपको सपने में पितृ दिखाई देते हैं, तो उनका विधिपूर्वक तर्पण और पिंडदान करें। इसके अलावा गाय, कुत्ते, कौवे और चींटियों के लिए भोजन अवश्य निकालें।
यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष 2026: पहली बार कर रहे हैं पूर्वजों का श्राद्ध, तो रखें इन बातों का खास ध्यान
यह भी पढ़ें- तरक्की से लेकर संतान सुख तक: अपनी मनोकामना के अनुसार कौन-सा श्राद्ध करना है शुभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
