विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जीवन की हर रुकावट होगी दूर! पहचानें पितृ दोष के ये 5 गुप्त संकेत और करें अचूक उपाय

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

पितृ दोष जीवन की बाधाओं और समस्याओं का कारण बन सकता है। पितृ पक्ष में तर्पण, श्राद्ध, दान और ब्राह्मण ...और पढ़ें

पितृ दोष के संकेत और हर रुकावट दूर करने के उपाय (Picture Credi: AI Genrated)

पितृ दोष के संकेत और हर रुकावट दूर करने के उपाय (Picture Credi: AI Genrated)

HighLights

  1. पितृ दोष के कारण जीवन में आती हैं कई बाधाएं।

  2. अकाल मृत्यु और अधूरे संस्कार पितृ दोष के मुख्य कारण।

  3. पितृ पक्ष में तर्पण और दान से दूर करें यह दोष।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार आपकी लाख कोशिशों के बाद भी घर का कोई भी बड़ा काम अचानक बंद हो जाता है या फिर आपको कर्मों का फल ठीक से नहीं मिलता है। कई बार आपकी सेहत बिना वजह खराब होने लगती है और घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं।

यही नहीं शादी में देरी जैसी बातें भी देखने को मिल सकती हैं। जीवन में आने वाली इन सभी समस्याओं का कारण पितृ दोष हो सकता है और इसके लिए जरूरी है कि आप पितृ दोष के लक्षणों को समझें और इसके निवारण के उपाय भी करें। हमारे पूर्वज हमारी किस्मत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

पूर्वजों से जुड़ी इस समस्या को समझकर और उसके लिए सही उपाय करके आप अपने घर में सुख-शांति ला सकते हैं। पितृ दोष को दूर करने के लिए पितृ पक्ष का समय उत्तम माना जाता है।

पितृ दोष क्या होता है?

ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली के 9वें घर में पितृ दोष वाली ग्रहों की स्थिति मौजूद होती है। कई बार पितृ दोष तब लगता है जब पूर्वजों के किसी पाप की क्षमा नहीं मिल पाती है और इनकी आत्मा असंतुष्ट होती है। ऐसे में पूर्वजों की अतृप्त आत्माएं वंशजों के घर में भी समस्याएं लाने लगती हैं।

हिंदू ग्रंथों के अनुसार, पितरों यानी कि आपकी सात पीढ़ियां अपने वंशजों को आशीर्वाद देने या कष्ट देने के लिए आती हैं ,यदि उनकी आत्मा को संतुष्टि नहीं मिलती है तो वो अतृप्त ही वापस लौट जाती हैं और घर में पितृ दोष लग जाता है।

पितृ दोष के कारण

ग्रहों की स्थिति के अलावा, पितृ दोष कई अन्य कारणों से भी हो सकता है। आइए जानें इसके बारे में-

  • किसी मृतक की मृत्यु के बाद के संस्कार सही तरीके से नहीं होते हैं, ऐसे में वंशजों के जीवन में पितृ दोष लगता है।
  • ऐसे पूर्वज जिनकी मृत्यु दुर्घटना, आत्महत्या या हिंसक परिस्थितियों में हुई हो जिसे अकाल मृत्यु कहा जाता है, तब भी पितृ दोष लग सकता है।
  • कई बार पितृ दोष का कारण यह भी हो सकता है कि आपके किसी पूर्वज की कोई संतान न हो और उनकी वंश-परंपरा आगे न बढ़ पाई हो, तब भी पितृ दोष लगता है ,
  • पितृ दोष का एक बड़ा कारण पूर्वजों के गलत कामों का आगे की पीढ़ियों तक चले जाना भी होता है और इसकी वजह से वंशजों में पितृ ऋण लगता है।

पितृ दोष के संकेत (Pitra Dosh ke lakshan)

कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिनसे पता लगता है कि आपके घर में पितृ दोष है या नहीं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में-

  • अगर आपकी कमाई हुई रकम अचानक बिना वजह खर्च होने लगे जैसे बीमारी, दुर्घटना या गलत निवेश की वजह से आपकी कमाई खर्च हो, तो यह पितृ दोष का संकेत हो सकता है।
  • आपके बिजनेस में बार-बार असफलता मिलना और पार्टनरशिप का टूट जाना पितृ दोष का संकेत हो सकता है। यही नहीं पितृ दोष की वजह से आपकी नौकरी में भी समस्याएं आने लगती हैं और आपके ऊपर गलत इल्जाम लगने से नौकरी जाने की संभावनाएं भी बन जाती हैं।
  • लगातार उधार लेना और आपके ऊपर बिना वजह कर्ज चढ़ना भी पितृ दोष का संकेत हो सकता है।
  • अगर आपकी शादी में बार-बार बाधाएं आ रही हैं और बात बनते-बनते बिगड़ रही है, तो यह भी पितृ दोष का एक बड़ा संकेत है।
  • प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद और परिवार की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई पितृ दोष का एक बड़ा संकेत है।

पितृ दोष दूर करने के उपाय (Pitru Dosh ke Upay)

अगर आपके घर में पितृ दोष का कोई भी संकेत नजर आ रहा है, तो आप इसे कुछ आसान उपायों से दूर कर सकते हैं, आइए जानें इसके बारे में-

  • पितृ पक्ष की अवधि में पूर्वजों के नाम से तर्पण और श्राद्ध कर्म करें। साथ ही, पूर्वजों से क्षमा मांगते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करें।
  • प्रत्येक अमावस्या तिथि पर पूर्वजों के नाम से दान-पुण्य करें और ब्राह्मण को भोजन कराएं। इस भोज में आप आठ पूड़ियां और खीर जरूर रखें।
  • नारायण बलि और त्रिपिंडी श्राद्ध करें। इससे जिन पूर्वजों की अकाल मृत्यु हुई है या काल सर्प दोष जैसे विशिष्ट दोष भी हैं, तो उनसे मुक्ति मिलती है।
  • ब्राह्मण भोज और गौ पूजा से भी पितृ दोष दूर होते हैं। इसके लिए आप पितृ पक्ष या पूर्वज की पुण्यतिथि पर ब्राह्मणों को भोजन कराएं, जिसमें आप
  • 3, 5, 7, 9 या 11 की संख्या में ब्राह्मणों को भोजन कराएं। उन्हें अपने सामर्थ्य अनुसार दान दक्षिणा दें। इसके साथ ही, आपको गाय को नियमित रूप से पहली रोटी खिलानी चाहिए।

अगर आपके घर में भी पितृ दोष है, तो यहां बताए संकेतों से उसे जानकार इससे मुक्ति का उपाय जरूर करें।

यह भी पढ़ें- अकाल मृत्यु पाने वाले पितरों का श्राद्ध सामान्य दिनों में क्यों नहीं होता? जानें चतुर्दशी तिथि का यह गुप्त रहस्य

यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: कितने प्रकार के होते हैं तर्पण, क्या महिला और पुरुष अलग-अलग तरीके से तिलांजलि देते हैं?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।