Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pitru Paksha 2025 End Date: पितरों के जानें से पहले जरूर करें ये खास उपाय, खुद घर चलकर आएंगी मां लक्ष्मी

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 09:00 AM (IST)

    सर्व पितृ अमावस्या पितरों को विदा करने का अंतिम दिन है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और माता लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल पितृ पक्ष का समापन (Pitru Paksha 2025 End Date) 21 सितंबर यानी सर्व पितृ अमावस्या के दिन होगा।

    Hero Image
    Sarva Pitru Amavasya 2025: पितृ पक्ष के अंतिम दिन करें ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sarva Pitru Amavasya 2025: सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। इस 15 दिन की अवधि में पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और सभी के दुखों को दूर करते हैं। पितृ पक्ष का समापन 21 सितंबर यानी सर्व पितृ अमावस्या के दिन होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह दिन पितरों को विदा करने का अंतिम अवसर होता है और इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से पितृ तो खुश होते ही हैं, इसके साथ ही माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है।

    पितृ पक्ष के अंतिम दिन करें ये उपाय (Sarva Pitru Amavasya 2025 Remedise)

    • शाम को जलाएं दीपक - सर्व पितृ अमावस्या की शाम को घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में गाय के घी का दीपक जलाएं। इस दीपक में थोड़े से काले तिल भी डाल दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से पितरों को शांति मिलती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
    • ब्राह्मणों को भोजन - इस दिन ब्राह्मणों को घर बुलाकर उन्हें भोजन कराएं। भोजन में पितरों की पसंदीदा चीजें शामिल करें। भोजन के बाद उन्हें दक्षिणा और वस्त्र का दान करें। इससे पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
    • पंचबलि कर्म - सर्व पितृ अमावस्या के दिन 'पंचबलि' यानी गाय, कुत्ता, कौआ, देवता और चींटियों के लिए भोजन निकालें। यह कर्म पितरों को संतुष्ट करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
    • तुलसी के उपाय - पितृ पक्ष के आखिरी दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है और इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि आती है।
    • पीपल के पेड़ की पूजा - सर्व पितृ अमावस्या पर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर उसकी परिक्रमा करें। पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास माना जाता है। कहा जाता है कि इस उपाय से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है।
    • अन्न-जल का दान - पितरों को विदा करने से पहले जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें। दान करने से पितर खुश होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृ दोष से जीवन में आ सकती है समस्याएं, पितृ पक्ष में इन उपायों से पाएं मुक्ति

    यह भी पढ़ें: Sarva Pitru Amavasya के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, पितृ दोष के साथ दूर होंगे सभी दुख

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।