Pitru Paksha 2022: आज से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष, जानिए तर्पण की तिथियां और धार्मिक महत्व
Pitru Paksha 2022 पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके मोक्ष प्राप्ति के लिए भाद्रपद की पूर्णिमा से अगले 15 दिनों के लिए पितृपक्ष का पर्व मनाया जाता है। इस साल 10 सितंबर से श्राद्ध शुरू हो रहा है। 25 सितंबर को अमावस्या के साथ समाप्त हो रहे हैं।

नई दिल्ली, Pitru Paksha 2022: भाद्रपद की पूर्णिमा तिथि के साथ पितृपक्ष आरंभ हो गए है जो अश्विन मास की अमावस्या तिथि के साथ समाप्त होंगे। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का काफी अधिक महत्व है। जिस तरह से देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। उसी तरह पितृपक्ष में पितरों की पूजा की जाती हैं, जिससे वह प्रसन्न होतर अपने परिवार के लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। जानिए पितृपक्ष की तिथियां और महत्व।
पितृपक्ष 2022 की तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 09 सितंबर, शुक्रवार को शाम 06 बजकर 07 मिनट से प्रारंभ हो रही है। इसके साथ ही भाद्रपद पूर्णिमा तिथि का समापन 10 सितंबर, शनिवार को दोपहर 03 बजकर 28 मिनट पर होगा। इसलिए इस साल भाद्रपद पूर्णिमा 10 सितंबर को होगी। इस दिन से श्राद्ध कार्य भी शुरू हो जाएंगे।
पिंडदान करने से पितरों को मिलेगा मोक्ष
मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितरों का पिंडदान करने से उन्हें पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वह सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इतना ही नहीं कुंडली से पितृ दोष से भी मुक्ति मिल जाती है।
पितृ पक्ष 2022 की प्रमुख तिथियां
10 सितंबर 2022- पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
11 सितंबर 2022-आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा तिथि को प्रतिपदा श्राद्ध
12 सितंबर 2022- आश्विन मास की कृष्ण द्वितीया
13 सितंबर 2022 - आश्विन मास की कृष्ण तृतीया
14 सितंबर 2022 - आश्विन माह की कृष्ण चतुर्थी
15 सितंबर 2022 - आश्विन मास की कृष्ण पंचमी
16 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण षष्ठी
17 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण सप्तमी
18 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण अष्टमी
19 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण नवमी
20 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण दशमी
21 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण एकादशी
22 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण द्वादशी
23 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी
24 सितंबर 2022 - आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी
25 सितंबर 2022 - आश्विन मास के कृष्ण अमावस्या तिथि सर्वपितृ अमावस्या
Pic Credit- instagram/samaydhara1661
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।