Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Phulera Dooj 2024: कब और कैसे मनाया जाता है फुलेरा दूज का पर्व?

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 07:00 PM (IST)

    फुलेरा दूज का त्योहार श्री राधा कृष्ण को समर्पित है। इस पर्व का संबंध श्री राधा कृष्ण से है। इसलिए इस त्योहार को पूरे ब्रज मंडल में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के आने का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर को शानदार तरीके से सजाया जाता है।

    Hero Image
    Phulera Dooj 2024: कब और कैसे मनाया जाता है फुलेरा दूज का पर्व?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Phulera Dooj 2024: सनातन धर्म में फुलेरा दूज के पर्व का विशेष महत्व है। यह त्योहार श्री राधा कृष्ण को समर्पित है। हर साल यह त्योहार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होता है। इस बार फुलेरा दूज 12 मार्च, दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। फुलेरा दूज से होली की शुरुआत होती है। इस खास अवसर पर फूलों के द्वारा होली खेली जाती है। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आखिर कब और कैसे मनाया जाता है फुलेरा दूज का पर्व।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Phulera Dooj 2024: फुलेरा दूज पर चढ़ाएं भगवान शिव और मां पार्वती को ये चीजें, जीवन की सभी मुश्किलें होंगी समाप्त

    ऐसे मनाया जाता है फुलेरा दूज का पर्व

    फुलेरा दूज का संबंध श्री राधा कृष्ण से है। इसलिए इस त्योहार को पूरे ब्रज मंडल में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व के आने का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर को शानदार तरीके से सजाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी के ऊपर फूल अर्पित किए थे। इसके बाद राधा रानी ने भगवान श्री कृष्ण के ऊपर फूलों को बरसात की थी। तभी से फुलेरा दूज का पर्व विशेष रूप से प्रसिद्ध हुआ। इस मौके पर श्री राधा कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उन पर टोकरी के द्वारा फूल अर्पित किए जाते हैं। साथ ही मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया जाता है। साधक श्री राधा कृष्ण को पीले फूल अर्पित करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  

    फुलेरा दूज 2024 शुभ मुहूर्त

    फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 10 बजकर 44 मिनट से हो गई है और इसके अगले दिन यानी 12 मार्च को सुबह 07 बजकर 01 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में फुलेरा दूज का त्योहार 12 मार्च को मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Phulera Dooj 2024: प्यार में मिलेगी सफलता, वैवाहिक जीवन होगा सुखी, फुलेरा दूज पर चढ़ाएं भगवान कृष्ण को ये चीजें

    डिसक्लेमर: ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

    Pic Credit- Freepik