Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा पर जरूर करें शिव जी का अभिषेक, अन्न-धन में होगी वृद्धि
पौष पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ये हिंदू कैलेंडर के दसवें महीने में आती है। कहते हैं कि इस दिन (Paush Purnima 2025) गंगा स्नान और दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इससे भाग्योदय होता है। वहीं इस मौके पर शिव जी का अभिषेक करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग दान-पुण्य, पूजा-पाठ और सत्यनारायण व्रत रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और सूर्यदेव को अर्घ्य देने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। इसके साथ ही उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें, पौष पूर्णिमा सर्दियों के अंत और माघ महीने की शुरुआत का भी प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पौष पूर्णिमा 13 जनवरी, 2025 दिन सोमवार (Paush Purnima 2025) को मनाई जाएगी। सोमवार को पड़ने की वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है।
वहीं, इस दिन शिव जी का अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है, तो चलिए इस पावन तिथि पर किन चीजों से भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए यहां पर जानते हैं।
पौष पूर्णिमा पर ऐसे करें शिव जी का अभिषेक ( In Chijon Se Karen Shiv Ji Ka Abhishek )
- मेष राशि: मेष राशि के लोगों को पौष पूर्णिमा पर शहद से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को भोलेनाथ का दूध से अभिषेक करना चाहिए।
- मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक को गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर शंकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को दही और शक्कर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
- सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को जल में शहद और गुड़ मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।
- कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
- तुला राशि: तुला राशि के लोगों को गाय के घी शंकर भगवान का अभिषेक करना चाहिए।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को पंचामृत और शहद से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
- धनु राशि: धनु राशि के जातक को गन्ने के रस से शंकर भगवान अभिषेक करना चाहिए।
- मकर राशि: मकर राशि के लोगों को शिव जी का गंगाजल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
- कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को पवित्र जल से भगवान शंकर का अभिषेक करना चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि के जातक को पीले चंदन मिश्रित जल से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा पर बन रहा है ये शुभ संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और दान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।