Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paush Month Vrat Tyohar 2022: पौष मास में मकर संक्रांति, खरमास, सफला एकादशी सहित पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Fri, 09 Dec 2022 10:07 AM (IST)

    Paush Month Vrat Tyohar 2022 पंचांग के अनुसार 9 दिसंबर से पौष मास आरंभ हो गए हैं। इस मास में संकष्टी चतुर्थी मकर संक्रांति लोहड़ी सहित कई व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। जानिए इस सप्ताह पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

    Hero Image
    Paush Month Vrat Tyohar 2022: पौष मास में मकर संक्रांति, खरमास, सफला एकादशी सहित पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार

    नई दिल्ली, Paush Month Vrat Tyohar 2022: हिंदू कैलेंडर के अनुसार दसवें माह को पौष मास कहा जाता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा की समाप्त के साथही ये माह शुरू हो जाता है। पौष मास में भगवान सूर्य की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस पूरे मास में भगवान सूर्यदेव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन इस मास में ही खरमास शुरू हो जाते हैं। जिसके कारण किसी भी तरह के शुभ कामों को करने की मनाही होती है। ये मास 9 दिसंबर से शुरू होकर 17 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इस माह में संकष्टी चतुर्थी, सफला एकादशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पौष अमावस्या, पुत्रदा एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। जानिए पौष मास में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के तिथि के बारे में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पौष मास 2022 में पड़ने वाले व्रत त्योहार ( Paush Month Vrat Tyohar 2022)

    11 दिसंबर 2022, रविवार- संकष्टी चतुर्थी

    16 दिसंबर 2022, शुक्रवार- धनु संक्रांति (सूर्य का धनु राशि में प्रवेश), कालाष्टमी, काल भैरव

    Kalashtami 2022 December: पौष मास की कालाष्टमी कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त

    19 दिसंबर 2022, सोमवार- सफला एकादशी

    21 दिसंबर 2022, बुधवार- पौष प्रदोष व्रत, पौष मासिक शिवरात्रि

    23 दिसंबर 2022, शुक्रवार- पौष अमावस्या

    25 दिसंबर 2022, रविवार- क्रिसमस

    1 जनवरी 2023, रविवार- नया साल आरंभ

    2 जनवरी 2023, सोमवार- वैकुंठ एकादशी , पौष पुत्रदा एकादशी

    3 जनवरी 2023, मंगलवार- कूर्म द्वादशी व्रत

    4 जनवरी 2023, बुधवार- रोहिणी व्रत , प्रदोष व्रत

    6 जनवरी 2023, शुक्रवार- माघ स्नान प्रारंभ, पूर्णिमा व्रत, सत्य व्रत

    10 जनवरी 2023, मंगलवार- सकट चौथ , संकष्टी गणेश चतुर्थी

    14 जनवरी 2023,शनिवार- पोंगल , स्वामी विवेकानंद जयंती , लोहड़ी , मकर संक्रांति

    15 जनवरी 2023, रविवार- कालाष्टमी , गंगा सागर स्नान

    डिसक्लेमर

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner