Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्राप्त होगा महादेव का आशीर्वाद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 10 Jan 2024 01:30 PM (IST)

    Paush Amavasya 2024 सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पर स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से भगवान शिव एवं विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य भी किया जाता है। अमावस्या तिथि पर पितरों का तपर्ण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो पौष अमावस्या तिथि पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें।

    Hero Image
    Paush Amavasya 2024: पौष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, प्राप्त होगा महादेव का आशीर्वाद

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Paush Amavasya 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 11 जनवरी को पौष अमावस्या है। इस दिन अमावस्या तिथि संध्याकाल 05 बजकर 26 मिनट तक है। इसके बाद पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पर स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से भगवान शिव एवं विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही दान-पुण्य भी किया जाता है। अमावस्या तिथि पर पितरों का तपर्ण करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो पौष अमावस्या तिथि पर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार शिव जी के नामों का मंत्र जाप करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: पौष अमावस्या पर इन 3 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    राशि अनुसार मंत्र जाप

    • मेष राशि के जातक पौष अमावस्या के दिन 'ॐ भोलेनाथ नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक पौष अमावस्या के दिन 'ॐ चंद्रधारी नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक पौष अमावस्या तिथि पर 'ॐ नंदराज नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक पौष अमावस्या तिथि पर 'ॐ विश्वनाथ नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
    • सिंह राशि के जातक पौष अमावस्या तिथि पर 'ॐ उमापति नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक पौष अमावस्या तिथि पर 'ॐ ओंकारेश्वर नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • तुला राशि के जातक पौष अमावस्या तिथि पर 'ॐ शिवजी नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक पौष अमावस्या तिथि पर 'ॐ मंगलेश्वर नमः' मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक पौष अमावस्या तिथि पर 'ॐ नागार्जुन नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक पौष अमावस्या तिथि पर 'ॐ नीलकंठ नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक पौष अमावस्या तिथि पर 'ॐ महाकालेश्वर नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक पौष अमावस्या तिथि पर 'ॐ त्रिनेत्रधारी नमः' मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: पौष अमावस्या पर इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान शिव का अभिषेक, पितृ दोष से मिलेगी निजात

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'