Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paush Amavasya 2022: इस साल का अंतिम अमवस्या कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

    By Shantanoo MishraEdited By:
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 04:46 PM (IST)

    Paush Amavasya 2022 हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण या श्राद्ध कर्म आदि करते हैं। इस साल का अंतिम अमावस्या किस दिन है? आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Paush Amavasya 2022: जानिए कब है पौष अमावस्या और इस दिन का महत्व।

    नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Paush Amavasya 2022, Date and Importance: मार्गशीर्ष मास का लगभग आधा महीना समाप्त हो चुका है। इसके बाद दिसम्बर में पौष मास का शुभारम्भ हो जाएगा। बता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन को पौष अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन धार्मिक कार्य करने से कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि पौष अमावस्या के दिन श्राद्ध और तर्पण का भी विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस तर्पण आदि करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। इसके साथ यह दिन कालसर्प दोष और पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। आइए जानते हैं कब है पौष पूर्णिमा और इसका महत्व।

    पौष अमावस्या 2022 तिथि (Paush Amavasya 2022 Date)

    पौष अमावस्या तिथि प्रारम्भ: 22 दिसम्बर 2022, शाम 07:13 बजे से

    अमावस्या तिथि समापन: 23 दिसम्बर 2022, दोपहर 03:46 बजे तक

    पौष अमावस्या तिथि: 23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार

    पौष अमावस्या 2022 महत्व (Paush Amavasya 2022 Importance)

    शास्त्रों में बताया गया है कि अमावस्या तिथि के दिन पूजा पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी अमावस्या तिथियों में से पौष अमावस्या को सबसे फलदायी बताया गया है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति हेतु उपवास रखने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिल जाती है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner