Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parivartini Ekadashi 2023: इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु की आराधना, पूरी होगी हर मनोकामना

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 10:07 AM (IST)

    Parivartini Ekadashi 2023 हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के परिवर्तिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार यह व्रत 25 सितंबर के दिन रखा जाएगा। इस विशेष दिन पर दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है जिसमें पूजा-पाठ करने से साधकों को लाभ प्राप्त होता है।

    Hero Image
    Parivartini Ekadashi 2023: इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु की उपासना।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Parivartini Ekadashi 2023 Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। मान्यता है एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से साधकों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बता दें कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि परिवर्तिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचांग के अनुसार, आज परिवर्तिनी एकादशी है। साथ ही इस दिन दो अत्यंत उपयोग का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं, परिवर्तिनी एकादशी व्रत शुभ योग, पूजा-मुहूर्त और व्रत पारण समय।

    परिवर्तिनी एकादशी 2023 तिथि और शुभ योग

    पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 25 सितंबर सुबह 07:55 से शुरू होगी और 26 सितंबर सुबह 05:01 पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में पार्श्व एकादशी व्रत 25 सितंबर के दिन रखा जाएगा। वहीं वैष्णव एकादशी व्रत 26 सितंबर के दिन रखा जाएगा।

    पंचांग में बताया गया है 25 सितंबर के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन रवि योग सुबह 06:11 से सुबह 11:55 तक रहेगा और इसके बाद सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो जाएगा। वहीं इस दिन उत्तराषाढ़ और श्रवण नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है, जिन्हें मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

    परिवर्तनी एकादशी 2023 व्रत पारण समय

    शास्त्र में बताया गया कि परिवर्तिनी एकादशी व्रत पारण द्वादश तिथि के दिन किया जाता है। पंचांग के अनुसार, पार्श्व परिवर्तिनी एकादशी व्रत का पारण 26 सितंबर दोपहर 01:25 से दोपहर 03:49 के बीच किया जाएगा। वहीं गौण पार्श्व एकादशी व्रत का पारण 27 सितंबर सुबह 06:11 से सुबह 08:30 के बीच किया जाएगा।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।