Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 मार्च 2021 का पंचांग, गणेश चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 31 Mar 2021 08:12 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang आज फाल्गुन मास की तृतीया तिथि है। आज 31 मार्च 2021 और दिन बुधवार है। आज दोपहर से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो रही है ऐसे में गणेश चतुर्थी क ...और पढ़ें

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 31 मार्च 2021 का पंचांग, गणेश चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास की तृतीया तिथि है। आज 31 मार्च 2021 और दिन बुधवार है। आज दोपहर से चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो रही है, ऐसे में गणेश चतुर्थी का व्रत आज ही रखा जाएगा। आज के दिन भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा होगी। पूजा में उनको दूर्वा अर्पित किया जाएगा और मोदक का भोग लगाया जाएगा। आज तृतीया तिथि तक भद्रा रहेगी, उसके बाद गणेश चतुर्थी प्रारंभ होगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि।

    आज का दिशाशूल: उत्तर।

    आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

    आज की भद्रा: प्रात: 03:48 बजे से दोपहर 02:07 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

    विशेष: बुध मीन में।

    विक्रम संवत 2077 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 14 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी स्वाती नक्षत्र 09 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् विशाखा नक्षत्र हर्षण योग 09 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग तुला में चंद्रमा 25 घंटे 56 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक में।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 12 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 38 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय रात को 09 बजकर 39 मिनट पर होगा। हालांकि चंद्र का अस्त अगले दिन सुबह 08 बजकर 02 मिनट पर होगा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं हो रहा है।

    अमृत काल: आज रात 11 बजकर 26 मिनट से देर रात 12 बजकर 53 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक।

    आज चैत्र कृष्ण तृतीया है। आज बुधवार के दिन गणेश चालीसा और गणेश जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।