Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 29 नवंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 29 Nov 2020 04:15 PM (IST)

    Panchang 29 November 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 29 नवंबर और दिन रविवार है। दोपहर के बाद से पूर्णिमा तिथि लग रही है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा कल सोमवार को है।

    Hero Image
    पढ़ें 29 नवंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Panchang 29 November 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 29 नवंबर और दिन रविवार है। दोपहर के बाद से पूर्णिमा तिथि लग रही है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा कल सोमवार को है। आज का राहुकाल शाम में लगा है और भद्रा दोपहर में लगी है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी सोमवार को लगेगा। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और उनको जल अर्पित करना चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: रविवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि।

    आज का दिशाशूल: पश्चिम।

    आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

    आज की भद्रा: दोपहर 12:45 बजे से रात्रि के 01:51 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: व्रत की पूर्णिमा।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 12 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्णिमा कृतिका नक्षत्र 30 घंटे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् रोहिणी नक्षत्र परिघ योग 10 घंटे 08 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग मेष में चंद्रमा 10 घंटे 01 मिनट तक तत्पश्चात् वृष में।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 55 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज के दिन चंद्रोदय शाम को 04 बजकर 49 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 30 नवंबर को सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर होगा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक।

    अमृत काल: 30 नवंबर को तड़के 03 बजकर 23 मिनट से प्रात:काल 05 बजकर 10 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

    आज कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी है। आज रविवार के दिन सूर्य देव की आराधना करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

    comedy show banner
    comedy show banner