Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 अगस्त 2020 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 28 Aug 2020 03:31 PM (IST)

    Panchang 28 August 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार दिन है।

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 अगस्त 2020 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Panchang 28 August 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार दिन है। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस समय माता महालक्ष्मी के 16 दिनों का व्रत चल रहा है, ऐसे में आज के दिन उनकी विधिपूर्वक पूजा करने से आपको धन, वैभव और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन आप के लिए शीतला माता की पूजा करना भी कल्याणकारी रहेगा। आज पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: शुक्रवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि।

    आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

    आज की भद्रा: रात्रि के 08:29 बजे से 29 अगस्त को प्रात: 08:18 बजे तक।

    आज का दिशाशूल: पश्चिम।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की दशमी 08 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी मूल नक्षत्र 12 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाआषाढ़ा प्रीति योग 16 घंटे 04 मिनट तक, तत्पश्चात् आयुष्मान योग, धनु में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    28 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 58 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 56 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आ​ज के दिन चंद्रोदय शाम को 04 बजकर 15 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त देर रात 02 बजकर 23 मिनट पर होगा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक।

    अमृत काल: आज शाम को 07 बजकर 40 मिनट से रात 09 बजकर 18 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक।

    आज भाद्रपद शुक्ल दशमी तिथि है। आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना सौभाग्यदायक और सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला होता है। आज माता लक्ष्मी के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा भी उत्तम होती है। गणपति आपके संकटों का नाश करेंगे और आपके कार्य को पूर्ण करने में मदद करेंगे। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।