Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 26 फरवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज दोपहर से भद्रा लग रही है ...और पढ़ें

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज 26 फरवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शुक्रवार के दिन आप को माता लक्ष्मी, देवी दुर्गा और शीतला माता की आराधना करनी चाहिए। इनकी कृपा से धन, वैभव, समृद्धि, शक्ति और आरोग्य का आशीष प्राप्त होता है। आज दोपहर से भद्रा लग रही है, जो पूरी रात रहेगी। रवि योग सुबह से लगा हुआ है, जो दोपहर तक है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज की भद्रा: दोपहर 03:50 बजे से रात्रि के 02:49 बजे तक।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 15 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्णिमा आश्लेषा नक्षत्र 12 घंटे 35 मिनट तक, तत्श्चात् मघा नक्षत्र अतिगण्ड योग 22 घंटे 35 मिनट तक, तत्पश्चात् सुकर्मा योग कर्क में चंद्रमा 12 घंटे 35 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 49 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 19 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय शाम को 05 बजकर 20 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय आज के लिए ज्ञात नहीं है।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।
रवि योग: आज प्रात: 06 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक।
अमृत काल: आज दिन में 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक।
आज माघ शुक्ल चतुर्दशी है। आज शुक्रवार के दिन दुर्गा चालीसा, देवी भगवती पुराण, दुर्गा मन्त्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।