Aaj Ka Panchang: पढ़ें 25 अगस्त 2020 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Panchang 25 August 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। ...और पढ़ें

Panchang 25 August 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। अष्टमी तिथि का प्रारंभ आज दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से हो रहा है, इसलिए आज से महालक्ष्मी व्रत भी शुरू हो रहा है, जो अगले 16 दिनों तक चलेगा। आज के दिन आपको धन-संपदा और समृद्धि की देवी माता महालक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। हालांकि आज मंगलवार दिन है तो आपके हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। गणेशोत्सव भी चल रहा है, तो आपको गणेश वंदना करनी चाहिए। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का पर्व एवं त्योहार: संतान सप्तमी।
आज का राहुकाल: दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक।
आज की भद्रा: दोपहर 12:22 बजे से रात्रि के 11:31 बजे तक।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 12 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी विशाखा नक्षत्र 13 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् अनुराधा नक्षत्र ऐन्द्र योग 21 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग, तुला में चंद्रमा 08 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक में।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 12 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक।
अमृत काल: आज दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से शाम 04 बजकर 06 मिनट तक।
रवि योग: आज देर रात 12 बजकर 34 मिनट से 26 अगस्त की सुबह 05 बजकर 57 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 38 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक।
सूर्योदय और सूर्यास्त
25 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 59 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज के दिन चंद्रोदय दोपहर में 01 बजकर 11 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त देर रात 11 बजकर 45 मिनट पर होगा।
आज भाद्रपद शुक्ल सप्तमी तिथि है। दोपहर बाद से लगने वाली अष्टमी तिथि का महत्व बहुत ज्यादा है। भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को राधाजी का जन्म हुआ था। वहीं, आज के दिन दूर्वा अष्टमी का व्रत भी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।