Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Panchang 24 September 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार दिन है। आज तारीख 24 सितंबर है। आज पूरे दिन रवि योग बना हुआ है। भद्रा आज सुबह 0725 बजे के बाद समाप्त हो गई है।
Panchang 24 September 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार दिन है। आज तारीख 24 सितंबर है। आज पूरे दिन रवि योग बना हुआ है। भद्रा आज सुबह 07:25 बजे के बाद समाप्त हो गई है। मलमास में आज का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत ही अच्छा है क्योंकि आज गुरुवार श्रीहरि की पूजा के लिए ही समर्पित है और भगवान विष्णु मलमास के अधिपति देव हैं। ऐसे में आज आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, आपका वे कल्याण करेंगे। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 07:25 बजे तक।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 19 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी मूल नक्षत्र 18 घंटे 10 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र सौभाग्य योग 21 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् शोभन योग धनु में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज का सूर्योदय सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर हुआ है। आज सूर्यास्त का समय शाम को 06 बजकर 19 मिनट है।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज अष्टमी के दिन चंद्रोदय दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त देर रात 12 बजकर 17 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक।
रवि योग: आज पूरे दिन है।
अमृत काल: देर रात 01 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 46 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक।
आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज गुरुवार के दिन आप साईं बाबा की भी आराधना कर सकते हैं। साई चमत्कारों की कथा से कौन वाकिफ नहीं होगा। आज पूजा के समय भगवान विष्णु की आरती तथा मंत्रों का जाप आपके लिए मंगलकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।