Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 अक्टूबर 2021 का पंचांग, करवा चौथ आज, जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 24 अक्टूबर 2021 और दिन रविवार है। अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ आज है। आज सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 07:36 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 07:36 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 अक्टूबर 2021 का पंचांग, करवा चौथ आज, जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 अक्टूबर 2021 का पंचांग, करवा चौथ आज, जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेडर के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज 24 अक्टूबर 2021 और दिन रविवार है। अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ आज है। इस बार करवा चौथ वरीयान योग में है। आज सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आज चौथ माता की पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है और फिर पारण कर व्रत को पूरा करते हैं। आज संकष्टी गणेश चतुर्थी भी है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी, करवा चौथ व्रत।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 29 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी रोहिणी नक्षत्र 25 घंटे 02 मिनट तक, तत्पश्चात् मृगसिरा नक्षत्र वरियान योग 23 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग वृष में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज करवा चौथ के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 27 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 43 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज करवा चौथ पर चंद्रोदय रात 08 बजकर 07 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन सुबह 09 बजकर 35 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

वरीयान योग: आज रात 11 बजकर 35 मिनट तक। मांगलिक कार्यों के लिए शुभ होता है।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 09 बजकर 25 मिनट से रात 11 बजकर 13 मिनट तक।

आज कार्तिक कृष्ण चतुर्थी है। आज के दिन गणेश चालीसा, गणपति स्तोत्र और गणेश जी के मंत्रों का जाप करें। गणेश जी की कृपा से सभी कार्य पूर्ण होंगे। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.