Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 नवंबर 2020 का पंचांग, जानें आज के मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 24 Nov 2020 12:34 PM (IST)

    Panchang 24 November 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार दिन है। आज 24 नवंबर है। आज राहुकाल दोपहर से शाम के मध्य है। पंचक भी लगा हुआ है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 नवंबर 2020 का पंचांग, जानें आज के मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Panchang 24 November 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार दिन है। आज 24 नवंबर है। आज राहुकाल दोपहर से शाम के मध्य है। पंचक भी लगा हुआ है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। वे आपके संकटों का नाश करेंगे और आपका कल्याण करेंगे। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि।

    आज का दिशाशूल: उत्तर।

    आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

    विशेष: पंचक।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की दशमी 26 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 15 घंटे 32 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र वज्र योग 30 घंटे 25 मिनट तक, तत्पश्चात् कुंभ में चंद्रमा 08 घंटे 52 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 51 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 25 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज के दिन चंद्रोदय दोपहर में 02 बजकर 16 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त देर रात 02 बजकर 15 मिनट पर होगा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।

    रवि योग: आज पूरे दिन है।

    सर्वार्थ सिद्धि योग: आज दोपहर 03 बजकर 32 मिनट से 25 दिसंबर को सुबह 06 बजकर 52 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

    आज कार्तिक शुक्ल दशमी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ करना मंगलकारी माना जाता है। हनुमान जी की पूजा से पूर्व श्रीराम जी की आराधना जरूर करें। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।