Aaj Ka Panchang: पढ़ें 24 अगस्त 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 24 अगस्त 2021 और दिन मंगलवार है। आज सुकर्मा योग सुबह तक है। आज सर्वार्थ सिद्धि यो ...और पढ़ें

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज 24 अगस्त 2021 और दिन मंगलवार है। आज सुकर्मा योग सुबह तक है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग बन रहा है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। हनुमान जी की कृपा से जीवन के सभी कष्ट और संकट मिट जाते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन मंगल के दोष को दूर करने के लिए भी हनुमान जी की आराधना एवं ज्योतिष उपाय किए जाते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
विशेष: पंचक।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया 16 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् तृतीया पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 19 घंटे 47 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र सकुर्मा योग 06 घंटे 59 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग कुंभ में चंद्रमा 13 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 55 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 51 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय रात को 08 बजकर 10 मिनट पर होगा है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन प्रात: 07 बजकर 27 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
सुकर्मा योग: आज प्रात: 07 बजे तक। उसके बाद धृति योग बन रहा है।
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।
त्रिपुष्कर योग: आज प्रात: 05 बजकर 55 मिनट से शाम 04 बजकर 04 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज शाम 07 बजकर 48 मिनट से 25 अगस्त को प्रात: 05 बजकर 56 मिनट तक।
अमृत काल: आज दिन में 11 बजकर 40 मिनट से दोपहर 01 बजकर 18 मिनट तक।
आज भाद्रपद कृष्ण द्वितीया है। आज मंगलवार के दिन आपको हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण आदि का पाठ करना चाहिए। आज हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।