Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 फरवरी 2021 का पंचांग, रवि योग में जया एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 23 Feb 2021 01:00 PM (IST)

    Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 23 फरवरी 2021 और दिन मंगलवार है। आज जया एकादशी है। सुबह से दोपहर तक रवि योग बना हुआ है वहीं शाम से लेकर अगले दिन प्रातकाल तक त्रिपुष्कर योग है।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 फरवरी 2021 का पंचांग, रवि योग में जया एकादशी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 23 फरवरी 2021 और दिन मंगलवार है। आज जया एकादशी है। सुबह से दोपहर तक रवि योग बना हुआ है, वहीं शाम से लेकर अगले दिन प्रात:काल तक त्रिपुष्कर योग है। आज जया एकादशी के दिन आपको व्रत रखते हुए भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से मोक्ष की प्राप्ति होती है और व्यक्ति को पिशाच योनि से मुक्ति मिलती है। आज सुबह से लेकर शाम तक भद्रा भी है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: मंगलवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि।

    आज का दिशाशूल: उत्तर।

    आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

    आज की भद्रा: प्रात: 05:42 बजे से शाम 06:06 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: जया एकादशी।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 18 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी आद्रा नक्षत्र 12 घंटे 31 मिनट तक, तत्श्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आयुष्मान योग 28 घंटे 34 मिनट तक, तत्पश्चात् सौभाग्य योग मिथुन में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 52 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 17 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय दोपहर 02 बजकर 15 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन प्रात: 04 बजकर 43 मिनट पर होगा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

    अमृत काल: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं हो रहा है।

    त्रिपुष्कर योग: आज शाम 06 बजकर 05 मिनट से अगले दिन 24 फरवरी को प्रात: 06 बजकर 51 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक।

    रवि योग: आज सुबह 06 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक।

    आज माघ शुक्ल एकादशी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड और हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।