Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 अगस्त 2021 का पंचांग, भाद्रपद मास प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 23 अगस्त 2021 और दिन सोमवार है। रक्षाबंधन से सावन के समापन के बाद आज से भाद्रपद मास का प्रारंभ हो गया है। आज अशून्य शयन व्रत है।

    By Kartikey TiwariEdited By: Updated: Mon, 23 Aug 2021 07:53 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 अगस्त 2021 का पंचांग, भाद्रपद मास प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 23 अगस्त 2021 और दिन सोमवार है। रक्षाबंधन से सावन के समापन के बाद आज से भाद्रपद मास का प्रारंभ हो गया है। आज अशून्य शयन व्रत है। आज सोमवार के दिन आपको भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि विधान से करनी चाहिए। दोनों की कृपा से संतान, सुख, समृद्धि आदि प्राप्ति होती है और अकाल मृत्यु के भय से भी मुक्ति मिलती है। आज सुबह साढ़े आठ बजे के बाद से सुकर्मा योग लग रहा है, इसे शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

    आज का दिशाशूल: पूर्व।

    आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

    विशेष: दधि का त्याग, पंचक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: अशून्य शयन व्रत।

    विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा 16 घंटे 32 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया शतभिषा नक्षत्र 19 घंटे 26 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्र नक्षत्र अतिगण्ड योग 08 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् सुकर्मा योग कुंभ में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 54 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 52 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय शाम को 07 बजकर 47 मिनट पर हुआ है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन प्रात: 06 बजकर 27 मिनट पर है।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक।

    अमृत काल: आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 01 बजकर 53 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से दोपहर 03 बजकर 25 मिनट तक।

    आज भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा है। आज सोमवार के दिन आपको शिव चालीसा, शिव पुराण आदि का पाठ करना चाहिए। आज भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।