Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 अप्रैल 2021 का पंचांग, दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 20 Apr 2021 06:18 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 20 अप्रैल 2021 और दिन मंगलवार है। आज श्री दुर्गा अष्टमी है। आज मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विधि विधान से पूजा की जाती है। कई स्थानों पर आज कन्या पूजा भी होती है।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 अप्रैल 2021 का पंचांग, दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 20 अप्रैल 2021 और दिन मंगलवार है। आज श्री दुर्गा अष्टमी है। आज मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विधि विधान से पूजा की जाती है। कई स्थानों पर आज कन्या पूजा भी होती है। आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की भी आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं, संकटों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज दोपहर तक भद्रा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि।

    आज का दिशाशूल: उत्तर।

    आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

    आज की भद्रा: दोपहर 12:28 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: श्री दुर्गा अष्टमी, महानिषा पूजा।

    विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 24 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी पुनर्वसु नक्षत्र 06 घंटे 53 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र धृति योग 19 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग कर्क में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 51 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 50 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय दिन में 11 बजकर 43 मिनट पर होगा। आज के चंद्र के अस्त का समय देर रात 02 बजकर 02 मिनट पर है।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।

    अमृत काल: आज देर रात 01 बजकर 17 मिनट से 21 अप्रैल को तड़के 02 बजकर 58 मिनट तक।

    आज चैत्र शुक्ल अष्टमी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंगबाण, सुंदरकांड और इनके मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

    comedy show banner
    comedy show banner