Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 July 2020 का पंचांग, सावन की शिवरात्रि आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Panchang 19 July 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन रविवार है।
Panchang 19 July 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन रविवार है, साथ ही आज सावन की शिवरात्रि है। आज के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना करें। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल के अतिरिक्त चंद्रोदय, चंद्रास्त, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: रविवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज की भद्रा: दोपहर 12:31 बजे तक।
व्रत एवं त्योहार: सावन की शिवरात्रि।
विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 24 घंटे 11 मिनट तक तत्पश्चात अमावस्या, आद्र्रा नक्षत्र 21 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र, व्याधात योग 21 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात हर्षण योग, मिथुन में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
19 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 35 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 19 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय 20 जुलाई के तड़के 04 बजकर 52 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त उसी दिन शाम को 06 बजकर 20 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक।
अमृत काल: दिन में 11 बजकर 33 मिनट से दोपहर को 01 बजकर 11 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।
आज श्रावण मास का 14वां दिन है। आज के दिन चतुर्दशी तिथि है। आज रविवार के दिन आप सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए उनसे जुड़े उपाय कर सकते हैं। सूर्य देव की पूजा से संंबंधित विधियों के बारे में जानकारी लें और पूजा संपन्न करें। आज के दिन लोग सूर्य देव के लिए रविवार का व्रत भी करते हैं। पूजा के बाद सूर्य देव की आरती करना न भूलें। आज के दिन आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।